{"_id":"60abdd1f5bf21b454526d662","slug":"relationship-shame-in-varanasi-police-arrests-father-who-molest-with-his-eight-years-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार: आठ साल की बेटी से अश्लील हरकत के आरोप में पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार: आठ साल की बेटी से अश्लील हरकत के आरोप में पिता गिरफ्तार
Mon, 24 May 2021 10:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 May 2021 10:36 PM IST
सार
वाराणसी में एक पिता द्वारा अपनी आठ साल की मासूम बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। बेटी से छेड़खाने के आरोपी पिता को रविवार को ही हिरासत में लिया गया था। जांच के बाद पास्को एक्ट और 376 एबी के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
आठ साल की बेटी से अश्लील हरकत के आरोप में पिता गिरफ्तार
- फोटो : फाइळ
विस्तार
बाप और बेटी के बीच पवित्र रिश्ते को एक पिता ने कलंकित करने का प्रयास किया। पिता पर उसकी आठ साल की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप पत्नी ने लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी के सारनाथ कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति 12 साल पूर्व एक महिला से प्रेम विवाह कर सारनाथ क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है।
विज्ञापन
दोनों की आठ साल की एक पुत्री भी साथ रहती है। सारनाथ थाने में दी तहरीर के अनुसार पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया कि अक्सर मारपीट करता रहता है और बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है। आईपीएल में सट्टेबाजी व जुआ खेलना ही इसका पेशा है।
विज्ञापन
रविवार को ही पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया था। घटना की सूचना पाकर थाने पहुंची अपर आयुक्त महिला अपराध (एसपी) आरती सिंह ने मां व बेटी से जानकारी हासिल की और आरोपी पिता से भी पूछताछ की। इसके बाद आरोपी पिता पर पास्को एक्ट और 376 एबी के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन