फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Registry of lands for ropeway stations will be completed soon

Varanasi News: रोपवे स्टेशनों के लिए जल्द पूरी होगी जमीनों की रजिस्ट्री

Thu, 08 Jun 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Registry of lands for ropeway stations will be completed soon
देश के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे के लिए सभी जमीनों की रजिस्ट्री जून के अंत तक हो जाएगी। इनके कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। रोपवे के लिए चिह्नित की गई ज्यादातर जमीनें सरकारी हैं। कुछ जमीनें निजी मिली हैं। इन पर लोग पहले से काबिज हैं। उन्हें मुआवजा देकर जमीन खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं रथयात्रा पर दस फीसदी जमीन ऐसी है जिस पर दो पक्ष स्वामित्व का दावा कर रहे हैं। इस विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी वीडीए एडीएम वित्त एवं राजस्व को दी है। रोपवे के लिए कुल पांच स्टेशन बनाए जाने हैं। पहले चरण में कैंट और काशी विद्यापीठ स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए कैंट स्टेशन और काशी विद्यापीठ परिसर में खोदाई का काम जारी है। अधिकारियों के अनुसार रथयात्रा पर दस फीसदी जमीन पर दो पक्ष स्वामित्व का दावा कर रहे हैं। इसमें एक पक्ष विद्या साही और दूसरा रुद्रा रियल एस्टेट कंपनी है। दोनों के बीच का वाद सुलझाने की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार को दी गई है। जमीन पर जिसका भी स्वामित्व होगा उसे मुआवजा देकर जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। हालांकि दोनों ही पक्ष विभाग को रोपवे के लिए जमीन देने को तैयार हैं। अन्य स्टेशनों की जमीन के कागजात तैयार हो रहे हैं। जून के अंत तक सभी रजिस्ट्री पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

----
जाम से मिलेगी राहत
रोपवे निर्माण के बाद काशीवासियों व पर्यटकों को काफी हद तक जाम से राहत मिलेगी। रोपवे संचालन से कैंट स्टेशन व अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।शहर के प्रमुख मार्गाें से होकर गुजरने वाला रोपवे यात्रियों को कैंट स्टेशन से गोदौलिया कुछ ही मिनटों में पहुंचाएगा।
विज्ञापन

----
वर्जन
स्टेशन के लिए चिह्नित जमीनों के कागजात तैयार कराए जा रहे हैं। जहां विवाद है, उसे सुलझाने के बाद भूस्वामियों को मुआवजा देकर जमीन का बैनामा कराया जाएगा। जून के अंत तक सभी जमीनों के बैनामे पूरे हो जाएंगे। - अभिषेक गोयल, वीडीए, उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक नजर आंकड़े
कुल जमीन
1.59 हेक्टेयर
निजी जमीन
0.96 हेक्टेयर

सरकारी जमीन
0.63 हेक्टेयर

---
निर्माण के लिए आवश्यक जमीन

एक टॉवर के लिए 36 वर्ग मीटर
बेसेंट थियोसॉफिकल सोसाइटी
4000 वर्ग मीटर

भारत माता मंदिर

3600 वर्ग मीटर

कैंट और गोदौलिया 3000 वर्ग मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed