फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Red mark on illegal buildings built on Assi river in varanasi

Varanasi News: अस्सी नदी के पांच अवैध निर्माण पर निगम ने लगाया लाल निशान, अपर नगर आयुक्त ने दी चेतावनी

Mon, 05 Feb 2024 05:00 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

काशी में अस्सी नदी पर बने अवैध भवनों पर लाल निशान लगाने की कार्रवाई की गई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि नदी के अंदर बने मकानों पर पानी में जाकर लाल निशान लगाने के लिए टीम के सदस्यों ने मना कर दिया।

विज्ञापन
Red mark on illegal buildings built on Assi river in varanasi
varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर नगर निगम ने अस्सी नदी पर कब्जा करने वाले पांच निर्माण पर लाल निशान लगाया। सोमवार को कौशलेश नगर काॅलोनी, गांधीनगर, नरिया और सुंदरपुर क्षेत्र में सर्वे किया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त ने दी चेतावनी दी कि खुद अतिक्रमण तोड़ लें, नहीं इसे ध्वस्त करने का खर्चा वसूला जाएगा।

गांधीनगर नरिया स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को बुलाकर बताया गया कि विद्यालय नाले के ऊपर बना है। जो अवैध है इसे स्वयं तोड़ लें। यदि नहीं तोडेंगे तो निगम तोड़ेगा। इस पर विद्यालय की ओर से एक सप्ताह का समय मांगा गया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय की अगुवाई में लाल निशान लगाया गया। उन्होंने बताया कि अभी अस्सी नदी के दोनों तरफ निशान लगाया जा रहा है। कब्जा करने वालों को खुद से अपना अतिक्रमण तोड़ने का मौका दिया जा रहा है। जो अपना अतिक्रमण नहीं तोड़ेंगे, उनका अतिक्रमण नगर निगम तोड़ेगा और इस पर आने वाला खर्च भी उनसे वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व रिकाॅर्ड के अनुसार नदी की लंबाई और चौड़ाई के अनुसार निशान लगाया जा रहा है। अस्सी नदी कंदवा इलाके से निकलकर चितईपुर, करौंदी, करमाजीतपुर, नेवादा, सरायनंदन, नरिया, साकेत नगर, नगवां होते हुए अस्सी घाट से गंगा में मिलती है। इसे नाले में तब्दील कर दिया गया था। अब नए सिरे से इसके पुनरुद्धार की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed