{"_id":"5bcdde10bdec2269351dbc42","slug":"recovery-of-worth-three-crore-from-bsp-mla-including-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक समेत तीन से होगी साढ़े सात करोड़ की वसूली, जारी हुआ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा विधायक समेत तीन से होगी साढ़े सात करोड़ की वसूली, जारी हुआ नोटिस
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिला प्रशासन ने बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह सहित दो अन्य खनन व्यवसाइयों पर अवैध खनन का आरोप तय किया है। तीनों खनन व्यवसाइयों से करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया गया है। इनमें से एक खदान ऐसी है, जो दो वर्ष से बंद पड़ी है।
खदान स्वामी ने उसकी खदान में अवैध खनन की सूचना कई बार अफसरों को दे चुका है। डीएम अमित कुमार सिंह ने विज्ञप्ति में बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीम ने बिल्ली-मारकुंडी में आराजी नं.-4478 स्थित खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। यहां अवैध खनन मिलने पर मेसर्स सार्थक सेवा समिति के सचिव जालान को चार करोड़ 45 लाख 17 हजार 630 रुपये, मेसर्स. मक्खन स्टोन वर्क्स के पार्टनर संजीव कुमार अग्रवाल को एक करोड़ 45 बलाख 65 हजार छह सौ रुपये व उमाशंकर सिंह पुत्र घुरहू सिंह को एक करोड़ 67 लाख 74 हजार 717 रुपये जमा करने की नोटिस जारी किया गया है।
इनमें से मेसर्स सार्थक सेवा समिति के सचिव विप्लव जालान का पट्टा 22 दिसंबर 2016 को समाप्त हो चुका है। 30 मई को नवीनीकरण संबंधी पत्रावली भी निरस्त हो चुकी है। सचिव ने चार अगस्त और 24 अगस्त को खान अधिकारी को पत्र भेजकर पड़ोसियों पर अवैध खनन और अवैध परिवहन की शिकायत कर चुके हैं। बावजूद उनको नोटिस जारी किया गया। समय-समय पर मौखिक रूप से खनन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मगर उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।