फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Recovery of more than eight lakhs in mega camp of Municipal Corporation

नगर निगम के मेगा कैंप में आठ लाख से अधिक की वसूली

Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Recovery of more than eight lakhs in mega camp of Municipal Corporation
वाराणसी। नगर निगम की ओर से आईएमए भवन लहुराबीर में चिकित्सा संस्थानों के लिए लगाए गए चार दिवसीय मेगा शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को 46 संस्थानों ने आठ लाख, 78 हजार, 710 रुपये लाइसेंस शुल्क के साथ जलकर और गृहकर जमा कराया। शिविर में 28 चिकित्सा संस्थानों ने 413000 अनुज्ञप्ति शुल्क , 13 ने एक लाख, तीस हजार 131 रुपये जलकर एवं सीवरकर तथा पांच ने तीन लाख, 35 हजार 579 रुपये गृहकर जमा कराया। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने अपील की है कि चिकित्सा संस्थान इस कैंप का लाभ उठाएं और शुल्क जमा करें। कहा कि । शराब की दुकानें, बार, बीयर शाप, स्कूलों की मिनी बसों, गंगा नदी में संचालित नावों, रिक्शा इत्यादि पर लगने वाले वार्षिक अनुज्ञा शुल्क को 31 अक्तूबर तक हर हाल में जमा करा दिया जाए। इसके बाद 50 प्रतिशत विलंब शुल्क देना होगा। शिविर में डॉ. कार्तिकेय सिंह, डॉ. एनपी सिंह, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, सचिव जलकल सिद्धार्थ कुमार एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed