फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Record breaking wine consumed in varanasi to celebrate New Year 2023

New Year Party: नए साल के जश्न में बनारस में पी गई रिकॉर्डतोड़ शराब, दो दिन में छलके इतने करोड़ के जाम

Mon, 02 Jan 2023 12:11 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 12:11 AM IST
सार

शराब और बीयर की दुकानों पर शनिवार और रविवार को खूब बिक्री हुई। झूम कर हुई शराब व बीयर की बिक्री से जहां आबकारी की झोली भरी, वहीं शौकीन भी अपनी खुशियों के इजहार में पीछे नहीं रहे। 

विज्ञापन
Record breaking wine consumed in varanasi to celebrate New Year 2023
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नए साल के जश्न में वाराणसी में इतने जाम छलके कि आंकड़े आपको चौंका देंगे। साल 2022 की विदाई और नए साल के स्वागत में शहर के शौकीन डेढ़ करोड़ की बीयर और शराब गटक गए। शराब और बीयर की दुकानों पर शनिवार और रविवार को खूब बिक्री हुई। झूम कर हुई शराब व बीयर की बिक्री से जहां आबकारी की झोली भरी, वहीं शौकीन भी अपनी खुशियों के इजहार में पीछे नहीं रहे।

विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को मिलाकर करीब डेढ़ करोड़ की शराब और बीयर की बिक्री हुई है। शराब पीने वालों की संख्या अधिक रही। जबकि बीयर पीने वालों की संख्या में कमी रही। देसी शराब की भी बिक्री ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक रही।
विज्ञापन


शराब की बिक्री में कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए संबंधित आबकारी सेक्टर के निरीक्षकों को निर्देशित किया गया था। शराब और बीयर की कुछ दुकानों का निरीक्षण भी किया गया। अस्थाई लाइसेंस लेने वाले होटल, रेस्टोरेंट में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे किनारे होटल ओर ढाबों पर नहीं बंद हो रही शराब बिक्री

रामनगर से लेकर डाफी और मोहनसराय तक के बीच में होटल, ढाबों पर चोरी छिपे शराब व बीयर की बिक्री हो रही है। सूत्रों के अनुसार नए साल के स्वागत में इन होटलों और ढाबों पर जबरदस्त तरीके से शराब की बिक्री हुई। स्थानीय थाना और चौकी के आंख मूंदने से होटल और ढाबों वालों का भी नया साल मना। वहीं, शहर के अन्य होटलों और गेस्ट हाउस में भी चोरी छिपे शराब की बिक्री हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed