फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Recognized Alumni Cell, PR Cell dissolved

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में स्टूडेंट्स एल्यूमनी सेल, पीआर सेल भंग

Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Recognized Alumni Cell, PR Cell dissolved

विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में स्टूडेंट्स एल्यूमनी सेल और संस्थान में बने पीआर सेल को आईआईटी प्रशासन ने भंग कर दिया है। इसकी जानकारी स्टूडेंट्स पार्लियामेंट से जुड़े पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उधर, आईआईटी की ओर से रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के डीन प्रो. विकास दूबे ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि वर्तमान माहौल को देखते हुए अस्थायी तौर पर दोनों सेल भंग किए गए हैं।

आईआईटी बीएचयू में बीते बुधवार की देर रात छात्रा के साथ हुई अश्लीलता और अभद्रता के विरोध में आईआईटी बीएचयू कैंपस में धरना, प्रदर्शन के साथ ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी हो रही है। इधर आईआईटी का स्टूडेंट्स पार्लियामेंट भी पल-पल की जानकारी अपने इंस्टाग्राम और एक्स पेज पर अपडेट कर रहा है। स्टूडेंट्स पार्लियामेंट ने मंगलवार की शाम इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी साझा की कि आईआईटी प्रशासन (रजिस्ट्रार आईआईटी बीएचयू/निदेशक) ने स्टूडेंट्स एलुमनी इंटरैक्शन सेल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बिना सूचना दिए सेल की ईमेल आईडी और इसके सोशल मीडिया हैंडल पर रोक लगा दी है। आईआईटी प्रशासन ने पब्लिक रिलेशन सेल को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उनका तर्क है कि पीआर सेल पहले कभी अस्तित्व में ही नहीं था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed