फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Recognition to the school without off

बिना मान्यता वाले विद्यालय को कराया बंद

Fri, 11 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 Sep 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Recognition to the school without off

विकास खंड क्षेत्र के बरनी में खुले आसमान के नीचे चल रहे प्राथमिक-जूनियर हाईस्कूल को प्रशासन ने बंद करवा कर दिया है।

विज्ञापन

साथ ही संचालक मंडल के तीन लोगों के खिलाफ  जंसा थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। प्रशासन की कार्रवाई से जहां शिक्षा माफि याओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं करीब दो सौ विद्यार्थियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है।  
कुछ दिन पहले जिलाधिकारी से बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चलाने की शिकायत की गई थी। इसके बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए आराजीलाइन के नायब तहसीलदार इंद्रदेव यादव और खंड शिक्षाधिकारी सेवापुरी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को मौके पर भेज कर जांच करवाई तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

अफसरों ने जांच रिपोर्ट में बताया है कि जिस स्थान पर स्कूल चल रहा है वह नाले के तट पर है, जहां पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ाया जाता है। स्कूल के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि देईपुर स्थित एक मान्यता प्राप्त स्कूल से अटैच करके विद्यालय चलाया जा रहा था जिसे बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed