फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Received rebuke from loved ones, received caress in the ashram

Varanasi News: अपनों से मिली फटकार, आश्रम में मिला दुलार

Mon, 26 Dec 2022 08:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Received rebuke from loved ones, received caress in the ashram
वाराणसी। कहते हैं काशी कभी किसी को बेसहारा नहीं छोड़ती है। कुछ ऐसा ही वाकया रविवार को सामने आया। बहू की डांट से नाराज होकर घर से निकली वृद्ध महिला को बनारस में दुलार और सहारा मिल गया। आश्रम की टीम की बदौलत महिला आज अपने परिवार के साथ है।
विज्ञापन

बिहार के पटना निवासी सरवरी बेगम एक महीने पहले अपनी बहू की डांट से नाराज होकर घर छोड़ दिया था। वह भटककर बनारस आ गईं। यहां कैंट रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में देखकर अपना घर आश्रम की टीम ने सहारा दिया। वृद्ध महिला की काउंसिलिंग व सेवा की गई। इसके बाद वृद्ध महिला ने अपने घर का पता बिहार का पटना शहर बताया। आश्रम की सोशल मीडिया टीम ने बिहार पुलिस से संपर्क किया तो महिला के बेटे के बारे में सूचना मिली। मां के बनारस में होने की सूचना मिली तो बेटे की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शनिवार को सरवरी बेगम का बेटा सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम पहुंचा। बेटे को देखते ही सरवरी उससे लिपट गईं और रोने लगीं। यह देख बेटे की आंखें भी नम हो गईं। वह भी रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed