{"_id":"5bc4f371bdec2269796a8b4a","slug":"real-marriage-in-ram-leela-at-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः राम विवाह के मंचन में हुई असली शादी, सभी ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः राम विवाह के मंचन में हुई असली शादी, सभी ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
रामलीला के दौरान की शादी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला के मंच पर राम और सीता के विवाह की लीला वास्तविक शादी की साक्षी बन गई। यूपी के भदोही में रामलीला में सीता स्वयंवर के मंचन के दौरान एक जोड़े की शादी की गई। इस मौके पर सभी ने वर-वधू को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
जिले के कुरमैचा गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से छह दशक से रामलीला कराई जा रही है। गांव के मोहन लाल बिंद की बेटी सीमा का विवाह मूलापुर गोपीगंज निवासी बाबू लाल बिंद से तय हुआ था।
आर्थिक रूप से कमजोर दोनों परिवारों के सामने समिति के लोगों ने राम-सीता के रूप में शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर दोनों परिवार राजी हो गए तो रविवार की रात धनुष यज्ञ की लीला मंचन के दौरान उनकी शादी करा दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान ग्रामीणों ने बारातियों की अगवानी और भव्य स्वागत किया। इसके बाद विवाह की सारी रस्में पूरी की गईं। गांव वालों के साथ ही मिर्जापुर-सोनभद्र की एमएलसी रामलली ने भी कन्यादान किया।

शादी बनी चर्चा का विषय
शादी के बाद जोड़ा
- फोटो : amar ujala
वहीं शादी को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। शादी के बाद लोगों ने उपहार भेंट किए। शादी संपन्न होने के बाद वर वधू ने सात फेरे लेकर सात वचन लिए। रामलीला समिति के अध्यक्ष अच्छे लाल बिंद की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान संगीता रविकांत बिंद ने वर वधू को घरेलू जरूरतों का सामान भेंट किया। दरअसल गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए रामलीला का पावन मंच गांव वालों की सहमति से तय किया गया। गांव वालों का यह प्रयास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।