फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravindrapuri Lanka road face problems December repaired in January know update

Varanasi News : रवींद्रपुरी-लंका मार्ग पर दिसंबर तक होगी दिक्कत, जनवरी में रोड की होगी मरम्मत; जानें अपडेट

Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 12:41 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में रवींद्रपुरी-लंका मार्ग पर पिछले छह महीने से जल निगम के लोग काम कर रहे हैं। पूरी सड़क पर धूल ही धूल दिख रही है। यहां यात्रा करने वाले लोग नाक-मुंह बांधकर सफर करने को मजबूर हैं। सड़क की एक साइड से ही यातायात आवागमन हो रहा है।

विज्ञापन
Ravindrapuri Lanka road face problems December repaired in January know update
लंका से रवींद्रपुरी तक पर उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर तक रवींद्रपुरी से लंका की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस सड़क की खोदाई जल निगम की ओर से की जा रही है। सीवर लाइन के लिए पाइप और कनेक्शन दिए जा रहे हैं। छह माह से चल रहा काम खत्म होने को है। 

विज्ञापन


जल निगम ने दिसंबर में काम पूरा कर सड़क पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने की जानकारी दी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी जनवरी में सड़क बना देगा। फिलहाल धूल से लोगों का जीना मुहाल है। गाड़ियों से लेकर पेड़ों की पत्तियों तक धूल की मोटी परत चढ़ी है। कई बार अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं।
विज्ञापन


रवींद्रपुरी कल्याण समिति के लोगों ने अधिकारियों से गुहार लगाई थी। कुछ दिनों तक जल निगम ने पानी का छिड़काव कराया था। बाद में इसे बंद कर दिया। रात में काम के बाद जब सुबह धूप पड़ती है तो धूल और धुएं से इलाका पट जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने कहा कि जल निगम से सड़क खोदाई के बाबत बातचीत की गई थी। दिसंबर में काम पूरा करने के बाद सड़क हैंडओवर करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed