फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ravindra jaisval

फोटो सभी व्यापारियों की होगी एंटीजन से जांच: राज्यमंत्री

Tue, 25 Aug 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
ravindra jaisval
वाराणसी। सूबे के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने सोमवार को व्यापारियों व प्रशासनिक अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक की। इस दौरान कोरोना से बचाव को लेकर व्यापारियों को जागरुकता अभियान व एंटीजन टेस्ट कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को निर्देशित किया कि जिन जिन व्यापारी क्षेत्रों में अधिकांश भीड़ रहती है वहां सभी व्यापारियों के कोरोना टेस्ट के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था करें ताकि सभी व्यापारी अपने व परिवार, स्टाफ की जांच करा सकें और निश्चिन्त होकर निगेटिव आने पर अपने प्रतिष्ठान खोल सकें। जैसे-जैसे जिन क्षेत्रों में जांचे पूरी होती जाएं वहां का समय रात्रि 7 बजे अथवा 9 बजे तक करा दिया जाए, जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान बताया कि 5 हजार दवा की टैबलेट्स व्यापारी संगठनों को प्रदान की गई है जो व्यापारियों को यथा सम्भव प्रदान की जाएगी, जिलाधिकारी ने बताया कि संक्रमण काल में सिविल डिफेंस ने लगभग 9 हजार जांचे कराई हैं। वर्चुअल बैठक में जिलाधिकारी के अलावा व्यापारी नेताओं में राजकुमार शर्मा, श्रीनारायण खेमका,अशोक जायसवाल, प्रेम मिश्रा, लल्ला राम मौर्या, अशोक चौरसिया, अंजनी चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed