फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas temple will developed as golden temple

स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर विकसित होगा बनारस का संत रविदास मंदिर

Mon, 28 May 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 28 May 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Ravidas temple will developed as golden temple
राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी मंदिर के महंत से वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
बनारस में संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धन स्थित मंदिर के विकास को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर 100 एकड़ क्षेत्र में जन्मस्थली को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को मंदिर प्रबंधन के साथ बैठक कर जन्मस्थली को तीर्थ धरोहर के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा की। इस योजना को मूर्तरूप देने की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी में रविदास जन्मस्थली को तीर्थ धरोहर के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। उसी के तहत रविवार को राज्यमंत्री और प्रशासनिक अमला जन्मस्थली पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के बीच हुई बैठक में संत रविदास की जन्मस्थली को भव्य रूप देने के लिए सौ एकड़ जमीन की आवश्यकता बताई गई। अधिकारियों ने मंदिर के आसपास और दूसरे स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने की बात कही। 

ड्राफ्ट प्रपोजल बनाने का दिया गया निर्देश 

Ravidas temple will developed as golden temple
संत रविदास की जन्मस्थली - फोटो : File Photo
राज्यमंत्री ने भरोसा दिया कि जल्द ही जमीन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। योजना के तहत 150 बेड का अस्पताल, आडिटोरियम, सत्संग हाल, संतों, सेवादारों के लिए आवास, वाचनालय, गौशाला एवं अन्य सुविधाएं भी होंगी।

मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं के लिए 50 मीटर चौड़ा परिक्रमा पथ भी बनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर के आसपास के भवनों का अधिग्रहण किया जा सकता है।

जन्मस्थली को विकसित करने की कार्ययोजना वाराणसी और पंजाब के आर्किटेक्ट मिलकर तैयार करेंगे। जिला प्रशासन जल्द ही योजना का प्रारूप प्रदेश सरकार को भेजेगा।

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि संत रविदास जन्मस्थली को भव्यता प्रदान करने की योजना पर चर्चा हुई है। विकास प्राधिकरण को इसका ड्राफ्ट प्रपोजल बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed