{"_id":"585990044f1c1b774fe3a4aa","slug":"ravidas-pier-and-bjp-clashed-spai","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास घाट पर भिड़े सपाई और भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास घाट पर भिड़े सपाई और भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद लंका थाने शिकायत दर्ज कराने जाते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविदास घाट पर मंगलवार की रात एक टीवी चैनल के टॉक शो के दौरान सपाई और भाजपाई एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले और कुर्सियां फेंककर मारपीट की गई। किसी तरह मामला शांत हुआ तो सपा नेता लंका थाने पहुंचे और घेराव कर भाजपा के एक नेता और दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। सपा नेताओं का आरोप था कि भाजपा नेता और उनके कार्यकर्ताओं ने सपाजनों से मारपीट की और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।
रविदास घाट पर एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित टॉक शो में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस विधायक नदीम जावेद, सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल और बसपा नेता प्रमोद अग्रहरि को नोटबंदी के मसले पर आमने-सामने बातचीत के लिए बुलाया गया था। लंका थाने पर तहरीर देने वाले विनोद केशरी का आरोप है कि उन्होंने टॉक शो के दौरान भाजपा नेताओं से सवाल पूछा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की।
भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर देर रात तक सपा नेता लंका थाने पर डटे रहे। वहीं, इस संबंध में बीजेपी की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। उधर, टीवी चैनल से जुड़े लोगों का कहना था कि कार्यक्रम की इजाजत ली गई थी लेकिन पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था न होने से स्थिति बिगड़ी। इस संबंध में सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।