फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas Jayanti traffic route diversion in varanasi Plan implemented for procession

रविदास जयंती: काशी के इन क्षेत्रों में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर..., यातायात में होगी आसानी; डायवर्जन लागू

Wed, 12 Feb 2025 09:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Feb 2025 09:52 AM IST
सार

रविदास जंयती पर निकलने वाली शोभायात्रा का स्थान बदला गया है। इस बार जंगमबाड़ी से यात्रा शुरू होगी। इसको लेकर एडीसीपी ट्रैफिक ने डायवर्जन प्लान बनाया है। इस प्लान से आमजनों को काफी सहूलियत मिलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti traffic route diversion in varanasi Plan implemented for procession
वाराणसी में रूट डायवर्जन का बनाया गया प्लान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ravidas Jayanti 2025 : संत रविदास की जयंती बुधवार को है। जयंती पर इस बार की शोभायात्रा मैदागिन के स्थान पर जंगमबाड़ी से शुरू होगी। वहां से मदनपुरा, सोनारपुरा, होटल ब्राॅडवे तिराहा, गुरुधाम चौराहा, दुर्गाकुंड चौराहा, रविदास गेट, नगवां, भगवानपुर होते हुए सीरगोर्वधनपुर स्थित संत रविदास मंदिर तक जाएगी। 

विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविदास जयंती समारोह के मद्देनजर सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह एडवाइजरी बुधवार की अपराह्न तीन बजे से 14 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि आमजन से अनुरोध है कि एडवाइजरी का पालन करते हुए वैकल्पिक और निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें। ताकि, यातायात संबंधी किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

रविदास जयंती के जुलूस के मद्देनजर डायवर्जन

  • भगवानपुर मोड़ से किसी भी वाहन को संत रविदास मंदिर की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नगवा/लंका के मालवीय चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • रमना चौकी तिराहा से किसी भी वाहन को संत रविदास मंदिर तिराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को डाफी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • संत रविदास मंदिर तिराहे से संत रविदास मंदिर की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रमना चौकी तिराहा और भगवानपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • हरसेवानंद स्कूल तिरहे से किसी भी वाहन को संत रविदास मंदिर की तरफ नही आने दिया जाएगा। इन वाहनों को हरसेवानंद की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के अंदर वाहनों के लिए डायवर्जन व्यवस्था

  • रामनगर चौराहे से वाराणसी की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सामने घाट पुल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • सामने घाट पुल पश्चिमी से समस्त प्रकार के वाहनों को नगवां चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हरसेवानंद काॅलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
  • रविदास गेट से किसी भी प्रकार के वाहन को लंका थाना और नगवां चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। बीएचयू गेट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
  • नगवां चौकी से वाहनों को भगवानपुर मोड़ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सामने घाट की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed