{"_id":"620cf8c70fadcd276127006c","slug":"ravidas-jayanti-2022-punjab-cm-hugged-the-sangat-walked-around-the-fair-area-and-posed-for-photos","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती 2022: मेला क्षेत्र में पैदल घूमे पंजाब के सीएम, संगत को लगाया गले और खिंचवाई फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती 2022: मेला क्षेत्र में पैदल घूमे पंजाब के सीएम, संगत को लगाया गले और खिंचवाई फोटो
Wed, 16 Feb 2022 06:44 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:44 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का काफिला चार बजे संत रविदास मंदिर के लिए रवाना हुआ। संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शीश नवाया।
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को लोगों का अभिवादन करते संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वाराणसी में संत रविदास के मंदिर में शीश नवाया। रविदास जयंती में लगे मेले की भीड़ में करीब एक किलोमीटर घूमकर लंगर, पंडाल और रसोई देखने के साथ ही भीड़ के बीच रुक रुककर संगत को गले लगाकर फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
सीएम के इस अंदाज ने तो हर रैदासी का दिल जीत लिया और उन्होंने खुले दिल से उनका स्वागत किया। सीएम चन्नी बुधवार को 3:35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम का काफिला चार बजे संत रविदास मंदिर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
संत रविदास मंदिर पहुंचकर संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शीश नवाया। इसके बाद चन्नी ने संत की प्रतिमा के सामने बैठकर कुछ देर तक अरदास करने के बाद अमृतवाणी पाठ के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। चन्नी ने मंदिर में ही संत निरंजन दास का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और नीचे ही कुछ देर बैठे रहे। संत निरंजन दास ने ट्रस्ट के लोगों के साथ चन्नी को सरोपा देकर सम्मानित किया और आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह ।
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर तक मुख्यमंत्री चन्नी वीआईपी रूम में मंदिर प्रबंधन के ट्रस्टी के एल सरोआ, सतपाल विर्दी, निर्मल सिंह के साथ वार्ता की और चाय नाश्ता किया। वापस लौट मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंचे तो लाइन में लगी श्रद्धालुओं की कतार देखकर पैदल ही सीर गेट के पास तक गए।