{"_id":"58b1a3ed4f1c1b0953b27972","slug":"ravi-shanker-prasad-talks-about-ram-mandir-and-triple-talaq-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक और राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक और राम मंदिर पर कही ये बड़ी बात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन तलाक की व्यवस्था भारत के संविधान के अनुरूप नहीं है। कई मुस्लिम देशों में भी इसे स्वीकृति नहीं है। मुस्लिम महिलाओं के समान अधिकार के लिए संवैधानिक दायरे में जो भी उचित कदम होगा, उठाया जाएगा।
एक सवाल पर कहा कि भाजपा गंगा और राम मंदिर दोनों मसलों पर गंभीर है।
शनिवार को वाराणसी के घौसाबाद नदेसर स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में कानून मंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर है।
उन्होंने अखिलेश सरकार से पूछा कि पांच साल में कोई बड़ी कंपनी यहां निवेश के लिए क्यों नहीं आई।
राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आचार्य नरेंद्रदेव, संपूर्णानंद, चरण सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और नरसिम्हा राव जैसे नेताओं का साथ नहीं दिया तो अखिलेश का क्या साथ देगी।
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि नोएडा में 16 हजार करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट होता है लेकिन लखनऊ, इलाहाबाद, बनारस और गोरखपुर में यह बेहद कम है। पूछने पर उद्यमी कहते हैं कि नोएडा के आगे खौफ बहुत है। कानून व्यवस्था इतनी खस्ताहाल है कि आम आदमी भी खौफ में है।

डायल 100 का ढिंढोरा पीट रही सपा सरकार
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कानून मंत्री ने भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बलात्कार पीड़िता को एफआईआर दर्ज कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। आरोपी मंत्री का प्रचार सीएम अखिलेश कर रहे हैं।
सपा नेता अरुण वर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली पीड़िता की हत्या हो जाती है।
कानून व्यवस्था सुधारने के बजाए सरकार डायल 100 का ढिंढोरा पीट रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने सीएम अखिलेश यादव से पूछा है कि उनकी सरकार ने केंद्र की ओर से शहरी विकास मिशन के तहत प्रदेश को मिली करोड़ों की रकम खर्च क्यों नहीं की।
क्या प्रदेश के पिछड़ेपन की अखिलेश जिम्मेदारी लेंगे।