फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravi narayan wins DLW karmchari parishad joint secretary

रविनारायन के सिर सजा ताज

Fri, 29 Jan 2016 01:41 AM IST
संवाददाता वाराणसी।
संवाददाता वाराणसी। Updated Fri, 29 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ravi narayan wins DLW karmchari parishad joint secretary
डीरेका कर्मचारी परिषद के प्रतिष्ठा परक संयुक्त सचिव पद पर हुए चुनाव में दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत मिला। बाद में चुनाव अधिकारी द्वारा पर्ची निकाल कर परिणाम घोषित किया गया। इसमें रविनारायन सिंह को संयुक्त सचिव घोषित किया गया। इस दौरान पांच प्रत्याशियों को एक भी मत नही मिला। वहीं विभिन्न कारणों से दो मत अवैध घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे प्राविधिक प्रशिक्षण केन्द्र में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। करीब आधे घंटे बाद ही चार बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव के दौरान संयुक्त सचिव पद के लिए सात प्रत्याशियों अमर सिंह, विनोद सिंह, बीडी दूबे, रवि नारायण सिंह, आलोक वर्मा, नवीन सिन्हा और मो. अजीमुल हक ने नामांकन कर अपनी दावेदारी किया था।
विज्ञापन

इस दौरान मतदान में अमर सिंह और रविनारायण सिंह को तीन-तीन मत मिले। बाद में मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन ताबियार ने चार सेट में पर्ची पर अमर सिंह और रविनारायण सिंह का नाम लिखकर पर्ची बाक्स से रेलवे सुरक्षा बल के जवान द्वारा निकाली गई। पर्ची रविनारायण सिंह के नाम की निकली। उन्हें डीरेका के कर्मचारी परिषद का संयुक्त सचिव घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed