{"_id":"69089897363fe1edc207a416","slug":"rath-yatra-to-church-ropeway-route-will-soon-be-roped-off-in-varanasi-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ropeway Varanasi: रथयात्रा से गिरिजाघर रोपवे रूट पर जल्द पड़ेगा रोप, पांचों स्टेशन पर काम हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ropeway Varanasi: रथयात्रा से गिरिजाघर रोपवे रूट पर जल्द पड़ेगा रोप, पांचों स्टेशन पर काम हुआ तेज
Mon, 03 Nov 2025 05:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:27 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में रोपवे का काम तेजी से चल रहा है। वीडीए के अनुसार रोपवे के काम की मॉनीटरिंग की जा रही है। रोपवे के सभी स्टेशन पर ड्राप और पिकअप जोन के लिए जगह होगी।
विज्ञापन
Ropeway varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोपवे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। कैंट से रथयात्रा पर टेस्टिंग चल रही है। रथयात्रा से गोदौलिया वाले रूट पर भी जल्द ही रोप डालने का काम शुरू होगा। अधिकारियों ने बताया कि पांच स्टेशन हैं। जहां पर काम चल रहा है। कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा के अलावा गिरजाघर और गोदौलिया स्टेशन हैं। जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
पहले चरण के तहत रोपवे के गंडोला की टेस्टिंग चल रही है। इसी के साथ दूसरे चरण वाले रूट पर रोप डालने का काम शुरू होने वाला है। इसके बाद यहां पर गंडोला डालकर टेस्टिंग होगी। वीडीए के अनुसार रोपवे का काम की मॉनीटरिंग की जा रही है। रोपवे के सभी स्टेशन पर ड्राप और पिकअप जोन के लिए जगह होगी। इसके लिए भूमि चिह्नित की जा रही है। यहां पार्किंग की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
रोपवे स्टेशनों पर सर्कुलेशन प्लान, पार्किंग, फीडर बस चलाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से शहर में आम जन मानस के आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के तहत रोपवे का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले रोपवे की स्थापना का प्रमोटर एनएचएलएमएल (नेशनल हाइवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड) है। इसके लिए संस्था मेसर्स विश्व समुद्र इंजीनियरिंग प्रा. लिमिटेड और स्विटजरलैंड की कंपनी बर्थोलेट की मदद ले रही है।