फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rat stop half a city light in Ghazipur

...और जब एक चूहे ने किया ऐसा कारनामा, लाखों की उड़ी नींद

Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Rat stop half a city light in Ghazipur
चूहा - फोटो : getty

घर में इधर-उधर फुदकने वाले चूहे को अगर आप हल्के में लेते हैं तो सावधान हो जाएं। एक चूहा लाखों लोगों की नींद उड़ा सकता है।  जी हां ये घटना हुई है यूपी के गाजीपुर शहर में। गाजीपुर में मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र में लगी ट्राली में एक चूहा घुस गया, जिससे शार्ट-सर्किट होने से आधे शहर की बत्ती गुल हो गई।

विज्ञापन


पूरी रात बिजली गायब रहने से एक तरफ जहां लोग चैन की नींद सो नहीं सके, वहीं सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। आस-पास मौजूद हैंडपंपों और कुओं से लोगों ने थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाया।
विज्ञापन


फाल्ट को दुरुस्त कर दूसरे दिन बुधवार को 14 घंटा बाद दिन के करीब ढाई बजे आपूर्ति शुरू हो सकी, वहीं कई क्षेत्रों की बाधित रही।  मंगलवार की रात बारिश के दौरान ज्यादातर लोग अपने घर में मौजूद थे। मौसम कूल-कूल था, लेकिन घर के अंदर उमस बरकरार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग पंखे और कूलर की ठंडा हवा के बीच कुछ सो गए थे, तो कुछ सोने की तैयारी में थे। रात को करीब 11 बजे प्रकाशनगर उपकेंद्र में स्थित ट्राली में अचानक एक चूहा घुस गया। इससे शार्ट-सर्किट होने से आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। बिजली कटते ही लोगों की उलझन अचानक बढ़ गई।

जिन लोगों के पास उपकेंद्र और विभागीय अधिकारियों का नंबर था, वह मोबाइल मिलाकर यह पता करने में जुट गए कि बिजली क्यों गई है और कब तक आएगी। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ कमलेश ने फाल्ट की सूचना जेई अविनाश कुमार को दी।

चौदह घंटे गुल रही बत्ती, पानी के लिए परेशान हुए लोग

Rat stop half a city light in Ghazipur
massive power shortage

जानकारी होते ही जेई उपकेंद्र पर पहुंच गए। रात में काम न होने से पूरी रात बत्ती गुल रही। मौसम ठंडा होने से सोने में लोगों को कोई खास परेशानी नहीं हुई।
अनापूर्ति की वजह से पेयजल की सप्लाई न होने से सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।

लोगों ने घरों के आस-पास स्थित हैंडपंपों, पास-पड़ोस के लोगों से थोड़ा-बहुत पानी लेकर काम चलाया। पानी के अभाव में तमाम लोग नहाने से वंचित रह गए हैं। सुबह एक्सईएन एसके सिंह भी उपकेंद्र पर पहुंच गए।

नगर एसडीओ शिवम राय और जेई अविनाश कुमार की देख-रेख में विजय, पंकज, महेंद्र सहित करीब आधा दर्जन कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त करने में जुटे रहे। दिन में ढाई बजे लालदरवाजा फीडर की सप्लाई शुरू हुई, जबकि अन्य फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही।

कर्मचारी आपूर्ति करने के प्रयास में जुटे रहे। पीरनगर उपकेंद्र से संबंधित फीडरों की भी आपूर्ति सुबह साढ़े आठ से लेकर दिन में दो बजे तक बंद रही। वहीं अधिशासी अभियंता द्वितीय एसके सिंह ने बताया कि रात में करीब सवा 11 बजे प्रकाश विद्युत उपकेंद्र में फाल्ट होने सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई।

बारिश की वजह से रात में काम करने की स्थिति नहीं थी। सुबह फाल्ट को दुरुस्त कर ढाई बजे लालदरवाजा फीडर की सप्लाई शुरु कर दी गई। उम्मीद है कि अन्य फीडरों की आपूर्ति भी चार बजे तक बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed