फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rashtraratna Shivprasad Gupta's life was a journey of truth and justice: Prof. Shraddhanand

सत्य और न्याय की यात्रा था राष्ट्ररत्न शिवप्रसाद गुप्त का जीवन : प्रो. श्रद्धानंद

Mon, 29 Jun 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rashtraratna Shivprasad Gupta's life was a journey of truth and justice: Prof. Shraddhanand
काशी विद्यापीठ में के पुस्तकालय में राष्ट्र रत्न बाबू शिव प्रसाद गुप्त की जयंती पर हुए समारोह
राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उनका संपूर्ण जीवन सत्य, न्याय, राष्ट्रसेवा और त्याग की मिसाल रहा। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने तन-मन-धन से योगदान देकर देश की आजादी की लड़ाई को मजबूती प्रदान की। ये विचार काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. श्रद्धानंद ने रविवार को राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त की 143वीं जयंती पर व्यक्त किए।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय में कर्मपथ फाउंडेशन की ओर से मेधा-उद्यमिता अभिनंदन समारोह एवं राष्ट्ररत्न के दृष्टिकोण में विकसित भारत और युवा पीढ़ी विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त ने अपनी चौखट पर हर स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान किया। उन्होंने नरम और गरम दोनों दलों के नेताओं को आर्थिक सहयोग देकर स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी। जेल जाने वाले सेनानियों के परिवारों का हर स्तर पर सहयोग किया।
विज्ञापन

दिव्यांग पीठ के संस्थापक कृपानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त राष्ट्रवादी सोच को धरातल पर उतारने वाले संत थे। काशी विद्यापीठ, भारत माता मंदिर और मंडलीय अस्पताल उनकी राष्ट्रवादी सोच के प्रतीक हैं। काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अत्रि भारद्वाज, प्रो. सुधीर कुमार शुक्ला, प्रो. केके सिंह, मुख्य गृहपति प्रो. नागेंद्र सिंह, समाजसेवी देव कुमार, राजू एवं सुशील गुप्ता योगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राष्ट्ररत्न के सम्मान पर आधारित संकल्प दर्पण का विमोचन किया। उद्यमियों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संचालन शिवजनक गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन अंकित कुमार और स्वागत प्रेमप्रकाश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed