फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rashan

मांगें नहीं माने जाने पर कोटेदारों ने नहीं बांटे राशन

Sat, 16 May 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
rashan
चौबेपुर (वाराणसी)। इस कोरोना महामारी में केंद्र सरकार राशन कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित कोटेदारों के माध्यम से करा रही है। वहीं विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किए जाने से शुक्रवार को कोटेदारों ने राशन वितरण ठप रखा।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने बताया कि इस महामारी में कोटेदार अपनी जान जोखिम में डालकर खाद्यान्न वितरित कर रहे हैं। परंतु कोटेदारों को साबुन, सैनिटाइजर, मास्क आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कोरोना से लड़ने वाले सरकारी कर्मियों का सरकार पचास लाख का बीमा की है। परंतु कोटेदारों का कोई बीमा नहीं किया गया है। विभिन्न मांगों व कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कोटेदारों ने अपनी मांगों के संबंध में पत्रक देकर कहा था कि अगर हमारी मांगें न मानी गई तो 15 मई को पूरे प्रदेश में वितरण ठप किया जाएगा। सरकार द्वारा ध्यान न देने पर प्रदेश के कोटेदारों ने वितरण ठप रखा। उन्होंने ने बताया कि शनिवार से पूरे प्रदेश में चावल, चना का वितरण किया जाएगा। अगर कोटेदारों की मांग न मानी गई तो पूरे प्रदेश के कोटेदार जून माह के पश्चात सामूहिक इस्तीफा देंगे। शुक्रवार को चिरईगांव, चोलापुर, पिंडरा आदि ब्लाकों में कुछ दुकानें खुलीं पर सूचना मिलते ही वितरण रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed