फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rashan

बनारस के 24 लाख लोगों को मिलेगा निशुल्क राशन

Thu, 02 Jul 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
rashan
वाराणसी। लॉकडाउन के दौरान गरीब जनता को कोई समस्या ना आए इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत गरीबों को मुफ्त राशन की योजना को नवंबर तक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत गरीबों को पांच किलो मुफ्त गेहूं या चावल और एक किलो चना दिया जाएगा। इससे बनारस के 24 लाख लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इस योजना को नवंबर तक लागू करने में 90 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि योजना जब से शुरू हुई है तब से नवंबर तक इसमें डेढ़ लाख करोड़ तक का खर्च आएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय के अनुसार बनारस में 5.75 लाख कार्ड धारक है। इनमें 24 लाख यूनिट लोग हैं जिन्हें अगले 5 महीने तक निशुल्क राशन दिया जाएगा। यह राशन मासिक में दिए जाने वाले राशन के अलावा होगा। इसमें पात्र गृहस्थी कार्ड के अलावा सभी प्रवासी कवर होंगे। राशन की दुकान पर यदि कोई कोटेदार राशन देने में आनाकानी करे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज कराएं। इनके अलावा कोविड-19 वार रूम 1077 व विभाग के फोन नंबर 0542 2221939 पर शिकायत दर्ज कराएं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed