फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rashan card

राशन कार्ड से कागज तक खेल, घर तक नहीं पहुंचता नीला तेल

Wed, 28 Aug 2019 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
rashan card
राशन कार्ड से कागज तक खेल, घर तक नहीं पहुंचता नीला तेल
विज्ञापन

- हर महीने 684 किलोलीटर केरोसिन होता है वाराणसी के लिए जारी
-
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। सरकारी राशन की दुकानों पर मिलने वाले केरोसिन (नीला तेल) घर तक भले ही पहुंचता है, मगर हर महीने तय कोटे का केरोसिन गोदाम से राशन की दुकानों तक पहुंचता है। हर महीने पांच लाख राशन कार्ड धारकों के लिए 684 किलोलीटर केरोसिन सरकार की ओर से जारी होता है। जरुरत नहीं होने के कारण उसे ज्यादातर राशन कार्ड धारक लेते ही नहीं है। ऐसे में उसकी कालाबाजारी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
दरअसल, राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक यूनिट पर एक लीटर केरोसिन दिए जाने का प्रावधान है। मगर, ज्यादातर राशन की दुकानों से राशन कार्ड धारक केरोसिन नहीं लेते हैं। सूत्रों की मानें तो केरोसिन की कालाबाजारी का खेल बड़े पैमाने पर होता है। जिस एजेंसी से केरोसिन कोटेदारों को सप्लाई करना होता है उसकी निगरानी पूर्ति निरीक्षक करता है। जिला पूर्ति कार्यालय के कागजी आंकडे़ बताते हैं कि वाराणसी के लिए तय कोटे का केरोसिन आम जनता को वितरित कर दिया जाता है। जबकि माना जा रहा है कि बिजली की उपलब्धता और एलपीजी के कारण केरोसिन की जरुरत नहीं पड़ रही है। उधर, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने केरोसिन के कालाबाजारी की आशंका के चलते केरोसिन की मांग की जांच का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि केरोसिन के कालाबाजारी की जांच कराई जा रही है। यदि लोग उसे नहीं लेते हैं तो उसे बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

------------------------
कम कराए जाएंगे राशन कार्ड
राशन कार्ड धारकों को लेकर नए सिरे से सर्वे कराया जा रहा है। इसमें केवल पात्रों का चयन के लिए डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा। गरीबों के अलावा अन्य लोगों के राशन कार्ड निरस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सितंबर से लागू होगी डोर स्टेप डिलीवरी
गोदाम से राशन की दुकानों के बीच होने वाली कालाबाजारी को रोकने के लिए डोर स्टेप डिलीवरी लागू की गई है। सितंबर महीने का खद्यान्न सीधे कोटेदार तक पहुंचाया जाएगा।
------------------
एक नजर में
जिले भर में राशन की दुकान--1441
शहर में राशन की दुकान--540
जिले में राशन कार्ड धारक--5.84 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed