फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rar on empty beds in cardiology, ADM-head of department clash

Varanasi News: कार्डियोलॉजी में खाली बेडों पर रार, एडीएम-विभागाध्यक्ष में नोकझोंक

Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rar on empty beds in cardiology, ADM-head of department clash
आईएमएस बीएचयू के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के खाली पड़े बेडों के मामले में रार बढ़ती जा रही है। इस मामले की जांच करने बृहस्पतिवार को पहुंचे एडीएम नागरिक आपूर्ति जवाहर लाल श्रीवास्तव और विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर के बीच नोकझोंक हुई। जब तकरार हुई, तब बीएचयू अस्पताल की उपकुलसचिव और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रश्मि रंजन भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

एडीएम ने विभागाध्यक्ष से डिपार्टमेंट के 45 बेड खाली करके सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 41 बेड लेने की बात कही तो प्रो. ओमशंकर ने साफ इन्कार कर दिया। विभागाध्यक्ष का कहना था कि सभी 86 बेड कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के हैं। इसपर बहस होने लगी। बाद में प्रो. ओमशंकर वहां से निकल कर चले गए।
विज्ञापन

एडीएम बोले- प्रक्रिया का पाल करें, विभागाध्यक्ष का इन्कार
बृहस्पतिवार को अपराह्न सवा तीन बजे सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के साथ एडीएम सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक के पांचवें तल पर पहुंचे। उन्होंने हृदय रोग विभाग के उस वार्ड को देखा, जहां 41 बेड खाली पड़े हैं। इस पर अस्पताल की उपकुलसचिव रश्मि रंजन ने बेड के लिए स्पेस एलोकेशन कमेटी के फैसले की कॉपी दिखाई। इसमें कहा गया कि अस्पताल में 45 बेड पहले से कार्डियोलॉजी विभाग के पास हैं। उसे छोड़कर सुपरस्पेशियलिटी ब्लाॅक में 41 बेड लिए जा सकते हैं। इस पर एडीएम ने प्रो. ओमशंकर से प्रक्रिया का अनुपालन करने को कहा, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि सभी बेड विभाग के पास रहने चाहिए। इसका बंटवारा ठीक नहीं है। इसी बात पर एडीएम व विभागाध्यक्ष के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएस और डायरेक्टर को पूछते रहे एडीएम

सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक पहुंचने के बाद एडीएम नागरिक आपूर्ति सबसे पहले अस्पताल के एमएस और आइएमएस के डायरेक्टर के आने की जानकारी चाही। वहां मौजूद उपकुलसचिव रश्मि रंजन ने एमएस के मीटिंग में होने की जानकारी दी। बताया कि उन्होंने ही मुझे भेजा है। एडीएम ने कहा कि अगर एमएस मौके पर रहते तो उनसे बातचीत करके मामले का हल निकालने में आसानी होती।


विभागाध्यक्ष ने लगाए थे गंभीर आरोप
बीएचयू के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने पिछले दिनों पत्रकारों से बात की थी। उनका आरोप था कि सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 41 बेड खाली हैं। मरीजों को भर्ती करने की जगह लौटाया जा रहा है। डेढ़ वर्षों में ही करीब 21 हजार मरीजों को लौटा दिया गया। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया और खाली बेडों के मामले में जानकारी मांगी थी। अब प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के अफसर जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed