फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rapper Raftaar descended from stage of Kashiyatra in iit bhu after students broke barricading

IIT BHU: काशीयात्रा में रैपर रफ्तार के शो में हंगामा, भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, बंद कराना पड़ा कार्यक्रम

Sun, 22 Jan 2023 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Jan 2023 10:40 PM IST
सार

आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा की अंतिम निशा में हंगामा हो गया। रैपर रफ्तार के लाइव कंसर्ट में उमड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ी। 

विज्ञापन
Rapper Raftaar descended from stage of Kashiyatra in iit bhu after students broke barricading
आईआईटी बीएचयू में रैपर रफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा की अंतिम निशा में हंगामा हो गया। रैपर रफ्तार के लाइव कंसर्ट में उमड़ी भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां पटकनी पड़ी। कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक भीड़ उमड़ी थी। रफ्तार ने एक ही गाना गया था कि वहां मौजूद छात्रों सहित अन्य लोग बैरीकेडिंग तोड़ मंच की ओर आने लगे नजारा देख रफ्तार असहज हो गए। कार्यक्रम को अधूरा छोड़कर ही वो मंच से उतर गए। फिर वो और उनकी टीम वापस अपने होटल चली गई।       

विज्ञापन


इसके बाद भीड़ इतनी उमड़ गई कि भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। भीड़ के बेकाबू होने पर पहले तो पुलिस फोर्स ने मंच को अपने हाथ में लिया। माइक लेकर कार्यक्रम बंद होने की घोषणा की। साथ ही सभी को ग्राउंड खाली करने को कहा। भीड़ ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने लाठी पटक कर तितर-बितर किया।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड पर शाम सात बजे से रैपर रफ्तार के लाइव कंसर्ट के लिए पास बांटे गए थे। इसके बाद भी भीड़ इतनी उमड़ गई कि उसे काबू करना मुश्किल था। रविवार रात करीब 9 बजे जैसे ही कुछ लोग मंच के पास आए रफ्तार को कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा।                       

विज्ञापन
विज्ञापन

Rapper Raftaar descended from stage of Kashiyatra in iit bhu after students broke barricading
गायक रफ्तार को सुनने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मौजूद लोगों ने हंगामा भी मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रों और बाहर से आए लोगों को निकाला। इसके बाद बीएचयू गेट पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed