फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rapid response unit deal with terrorist incidents in Vishwanath Dham CP mohit agrawal instruction

UP: विश्वनाथ धाम में आतंकी घटनाओं से निपटेगी RRU, CP संदिग्ध गतिविधियों पर लेंगे त्वरित एक्शन

Sun, 20 Apr 2025 03:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी। सीपी मोहित अग्रवाल ने आतंकी और संदिग्ध गतिविधियों पर खास निगरानी के निर्देश दिए है। अब परिसर में पांच-पांच पुलिसकर्मी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे।

विज्ञापन
Rapid response unit deal with terrorist incidents in Vishwanath Dham CP mohit agrawal instruction
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kashi Vishwanath Temple: श्री काशी विश्वनाथ धाम में आतंकी और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए रैपिड रिस्पांस यूनिट (आरआरयू) स्थापित की जाएगी। आरआरयू में आतंकी और संदिग्ध गतिविधियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त पांच-पांच पुलिसकर्मी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। 

विज्ञापन


यह पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट, अत्याधुनिक असलहों, नाइट विजन दूरबीन और एंटी ड्रोन सुविधा से लैस रहेंगे। यह निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को विश्वनाथ धाम में बैठक में पुलिस अफसरों को दिए।
विज्ञापन


विश्वनाथ धाम की सुरक्षा और सुगम दर्शन के संबंध में आयोजित बैठक में पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी सीसी कैमरे काम करते मिलें। सीसी कैमरा कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी दर्शनार्थियों की भीड़ में चेन और पर्स चुराने वालों पर नजर रखें। कहीं गड़बड़ी दिखे तो प्रभावी कार्रवाई कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और बढ़ेगी सुरक्षा

दर्शन के समय श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर कतार व्यवस्था और गाइडिंग स्टाफ की तैनाती की जाए। एंटी ड्रोन का प्रभावी तरीके से प्रयोग हो। प्रवेश द्वारों पर निगरानी और सतर्कता में लापरवाही न बरती जाए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस चनप्पा,  डीसीपी (सुरक्षा एवं अभिसूचना) अनिल कुमार यादव, सभी एसीपी (सुरक्षा) और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

नो टच पॉलिसी का कड़ाई से हो पालन : पुलिस आयुक्त ने कहा कि नो टच पॉलिसी के तहत पुलिसकर्मी किसी दर्शनार्थी को टच न करें। पुरुष पुलिसकर्मी किसी भी दशा में कभी भी किसी महिला दर्शनार्थी को टच न करें। दिव्यांग, वृद्ध और महिलाओं के दर्शन-पूजन और आवागमन में पुलिसकर्मी उनकी मदद करें। पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील, सेवाभाव और सहयोगात्मक व्यवहार रखें।

मंदिर में आने वाले सेलिब्रेटी के साथ सेल्फी न लें
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मी निर्धारित एसओपी के अनुसार ही ड्यूटी करें। विश्वनाथ धाम आने वाले सेलिब्रेटी के साथ ड्यूटी के दौरान सेल्फी या फोटो न लें। पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लगाए रहें। 

ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन / इयर-बड्स / ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग न करें। धाम में आने वाले दर्शनार्थियों की चेकिंग-पाॅइंट पर डबल चेकिंग की जाए। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल कंट्रोल रूम या उच्च अधिकारियों को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed