{"_id":"64d7d90c93af15818909ff14","slug":"raped-the-girl-collected-rs-1288-lakh-varanasi-news-c-20-vns1013-325979-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: युवती से दुष्कर्म किया, ऐंठा 12.88 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: युवती से दुष्कर्म किया, ऐंठा 12.88 लाख रुपये
विज्ञापन
मुंबई की एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में कार्यरत युवती को खुद को सैन्य अफसर और सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो बताकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का आश्वासन दिया। इसके साथ ही युवती से 12 लाख 88 हजार रुपये ऐंठ भी लिए। युवक की असलियत सामने आने पर युवती ने उससे पूछा तो वह उससे कन्नी काट लिया और अब जानमाल की धमकी देता है। प्रकरण को लेकर एडीसीपी (महिला अपराध) ममता रानी के निर्देश पर कैंट थाने में फुलवरिया क्षेत्र की मयूर विहार कॉलोनी निवासी आनंद मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ है।
युवती के अनुसार वह बीते साल 26 दिसंबर को दर्शन-पूजन के लिए अपनी सहेली के साथ वाराणसी आई थी। काशी भ्रमण के बाद 28 दिसंबर को सहेली के साथ ट्रेन से लखनऊ रवाना हुई। उसके नीचे की बर्थ पर एक युवक मिला। सीट बदलने को लेकर बात शुरू हुई। उसने खुद को सैन्य अफसर और सीएम की सुरक्षा में तैनात अविवाहित कमांडो बताया। उसने अपना आई-कार्ड भी दिखाया। उसने कहा कि कई धार्मिक स्थलों के महंत से परिचय है। इसी बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। लखनऊ पहुंचने के बाद दोनों अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। आनंद ने उसे फोन कर बताया कि 30 और 31 दिसंबर 2022 को वाराणसी के मंदिर में भव्य शृंगार होने वाला है। यदि वह चाहे तो अच्छी व्यवस्था के साथ देख सकती है। आनंद ने छावनी क्षेत्र स्थित दो होटल में अलग-अलग कमरा बुक कराया। अपना कमरा भी उसकी सहेली के नाम से बुक कराया। यहां आने पर वह मंदिर ले गया और रुद्राभिषेक कराया। दिन भर घूमने-फिरने के बाद आनंद उसे महमूरगंज स्थित एक कांप्लेक्स में नए साल की पार्टी में ले गया और शराब पिया। उसे भी उसने बीयर पिलाया। होटल आते समय उसने बताया कि वह नशे में है। इसलिए उसे उसके कमरे तक पहुंचा दे। कमरे में पहुंचाने के बाद आनंद ने दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आश्वस्त किया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद जब भी वह मुंबई से काम से लखनऊ आती, आनंद उसे होटल में ले जाता और दुष्कर्म करता। इस दौरान आनंद ने खुद का तबादला मुंबई कराने और अन्य काम के लिए उससे 12 लाख 88 हजार रुपये भी वसूले। युवती ने बताया कि कुछ समय बाद शक होने पर वह आनंद के बारे में पता की। पता लगा कि वह शादीशुदा है और न फौज में है, न सीएम की सुरक्षा में तैनात है। इस संबंध में पूछने पर अब वह अपनी पत्नी के व्हाट्स एप नंबर से कॉल कर उसे धमकाता है।