{"_id":"5cb80749bdec2213ef2d3c1c","slug":"rape-with-madarsa-student-by-teacher-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदरसे की छात्रा से मुदर्रिस ने किया दुष्कर्म, आरोपी के परिचितों ने जबरदस्ती कराया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे की छात्रा से मुदर्रिस ने किया दुष्कर्म, आरोपी के परिचितों ने जबरदस्ती कराया निकाह
Thu, 18 Apr 2019 10:42 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मदरसे के मुदर्रिस ने युवती को निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने मुदर्रिस के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती के अनुसार उसने 2015 में आलिम की पढ़ाई के लिए मदरसे में दाखिला लिया था। मदरसे में पढ़ाने वाले पितरकुंडा निवासी मौलाना शफीक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वो युवती को धमकाने लगा कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो वो उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
युवती ने प्रकरण की शिकायत मौलाना शफीक के दो परिचितों से की। इस पर दोनों ने जबरदस्ती युवती का निकाह बगैर कबूल कराए मौलाना शफीक से करा दिया। कुछ दिन बाद युवती को पता लगा कि दो बेटियों और एक बेटे का पिता मौलाना शफीक पहले भी एक युवती को अपहरण किया था।

Trending Videos
इस पर किसी तरह से युवती ने हिम्मत जुटा कर आपबीती मां-बाप को सुनाई और फिर कार्रवाई के लिए सिगरा थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिगरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलाना शफीक की तलाश शुरू कर दी गई है। विवेचना के दौरान जिस किसी का भी नाम बतौर आरोपी प्रकाश में आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।