फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape with girl alone in house in varanasi police arrest her cousin brother after allegation

Varanasi News: घर में अकेली युवती के साथ दुष्कर्म, रिश्ते में लगने वाले भाई पर आरोप, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 09 Sep 2022 04:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के रिश्ते में लगने वाले भाई पर आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Rape with  girl alone in  house in varanasi police arrest her cousin brother after allegation
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के रिश्ते में लगने वाले भाई पर आरोप है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के पिता की ढाबे के पास चाय-पान की दुकान है। बीते छह  सितंबर को युवती की मां खाना लेकर दुकान पर गई।

विज्ञापन


इस बीच युवती के रिश्ते में लगने वाला भाई घर में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मां जब घर लौटी तो युवती ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ बाबतपुर चौकी पर मुकदमा दर्ज कराने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर फूलपुर थाने भेज दिया। फूलपुर थाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता और उसकी मां को इस लफड़े से दूर रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


थक-हार कर पीड़िता और उसकी मां ने शुक्रवार को एसपी ग्रामीण से गुहार लगाई। मामला संज्ञान में आने के बाद सूर्यकांत त्रिपाठी ने फूलपुर थाने को मुकदमा दर्ज करने को कहा। जिसके बाद फूलपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed