फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rape of girl who went to the farm in Azamgarh police

आजमगढ़ में खेत गई बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 08 Mar 2021 09:01 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Mon, 08 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Rape of girl who went to the farm in Azamgarh police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की 11 साल की बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने दरिंदगी की। घटना रविवार की है। बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिवार के लोग थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


तहरीर में बच्ची की मां ने बताया कि रविवार को दिन में उसकी बच्ची मटर तोड़ने खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। इसके बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार की सुबह महिला सिपाही की अभिरक्षा में बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है, तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed