वाराणसी: रामनगर में ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, पिता समेत तीन स्कूली बच्चे घायल
रामनगर चौराहे के पास सामने से बेकाबू ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के रामनगर में सोमवार को बेकाबू ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में पिता के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए। पिता समेत सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया । इधर, बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो समेत मौके से फरार हो गया।
पम्पासर, ग्राम भीटी निवासी रामानंद पांडेय सोमवार सुबह अपने दो बच्चों कक्षा चार की छात्रा सृष्टि (10), पांचवी का छात्र आदर्श (12) और अपने साले संजय पांडेय की बेटी प्रिया (10) को बाइक से रामनगर के तपोवन स्थित स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। रामनगर चौराहे के पास सामने से आ रही ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
पढ़ेंः दशहरा के बाद बाजार खुलते ही सड़कों पर जाम, चरमराई यातायात व्यवस्था
टक्कर से बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों के आने से पहले चालक ऑटो लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पतालमें भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों को मुंह और सिर में गंभीर चोट लगी है।
नौसीखिए ऑटो चालक बने रहे परेशानी का सबब
उधर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ऑटो चालकों ने मनमानी शुरू कर दी है। ऑटो चालक सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई ऑटो चालक तो नौसीखिए हैं जो अपने ऑटो को तेज गति व लापरवाही से चलाते हैं। इसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन से ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।