{"_id":"661c2cc623d2a9c454090e0d","slug":"ranveer-and-kriti-ramp-walk-in-fashion-show-on-the-banks-of-ganga-2024-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: गंगा किनारे फैशन शो में रणवीर और कृति ने जमाया बनारसी रंग, दीवाना कर देंगी ये PHOTO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: गंगा किनारे फैशन शो में रणवीर और कृति ने जमाया बनारसी रंग, दीवाना कर देंगी ये PHOTO
Mon, 15 Apr 2024 12:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:53 AM IST
सार
Varanasi News: रैंप पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ब्राउन कलर का बनारसी ब्रोकेड पहना तो कृति सेनन ने रेडिस मेहरूम कलर में घाघरा चोली पहनी। शो के दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने काशी के 22 बुनकरों को अपनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और कृति सेनन ने फैशन शो में जलवा बिखेरा।
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
विस्तार
बनारसी बुनकरी हुनर को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए नमो घाट पर रविवार की रात बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और कृति सेनन ने फैशन शो में जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
हर-हर महादेव का उद्घोष।
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
रैंप पर बनारसी परिधानों की एक से बढ़कर एक शृंखला और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को देख हर किसी की आंखें चमक उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह और कृति सेनन
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन (आईएमएफ) के दो दिवसीय कार्यक्रम 'धरोहर काशी की' के अंतिम दिन 20 देशों के राजनयिक और राजदूत, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर, बॉलीवुड हस्तियां, बुनकर समुदाय संघों के प्रमुख ने हिस्सा लिया।
आकर्षक परिधानों ने मोहा।
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ब्राउन कलर का बनारसी ब्रोकेड पहना तो कृति सेनन ने रेडिस मेहरूम कलर में घाघरा चोली पहनी। इन परिधानों को तैयार करने में बुनकरों को छह माह से अधिक समय लगा।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह।
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
इन वस्त्रों को तैयार करने वाले कोयला बाजार के हाजी जैनुअल आबदीन और अलीपुरा पठानी टोला के हाजी जिआउल हसन सरदार पांचों ने बताया कि साड़ी, सूट समेत 110 तरह के परिधान पिछले छह माह में तैयार किए गए।
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की हुई सराहना।
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
50 से अधिक बुनकरों की टीम इन परिधानों को तैयार करने में जुटी रही। रणवीर और कृति समेत 40 मॉडलों के लिए 250 टू-पीस वस्त्र तैयार किए गए।
डिजाइनर परिधान
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
अभिनेता रणवीर सिंह और कृति सेनन ने जब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन बनारसी परिधान में रैंप पर उतरे तो हर हर महादेव का उद्घोष शुरू हो गया।
डिजाइनर परिधान
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
शिव और राम धुन पर शो के दौरान रणवीर पांच मिनट में दो बार दर्शकों के बीच पहुंचे।
डिजाइनर परिधान
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
काशी में इस तरह का पहली बार कार्यक्रम और बुनकर समुदाय को इतना प्रोत्साहन मिलने से बुनकर समुदाय भी गदगद रहा।
डिजाइनर परिधान
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
शो के दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने काशी के 22 बुनकरों को अपनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बनारसी हस्त संग्रह के लिए विशेष रूप से समर्पित ग्लोबल स्टोर खोलेंगे।
कार्यक्रम के दौरान बनारसी शिल्प के प्रचार और संरक्षण के लिए असाधारण काम करने वाले दो पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं सहित 40 बुनकरों को इंडियन इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन (आईएमएफ) ने सम्मानित किया गया।