{"_id":"691728d0e0edd82cd30c4475","slug":"rani-sati-dadi-mangal-mahotsav-celebrated-with-mangal-kalash-yatra-in-varanasi-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल महोत्सव: राणी सती दादी की निकाली मंगल कलशयात्रा, 21 दंपतियों ने उतारी आरती; पुष्पवर्षा कर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल महोत्सव: राणी सती दादी की निकाली मंगल कलशयात्रा, 21 दंपतियों ने उतारी आरती; पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
Fri, 14 Nov 2025 06:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 14 Nov 2025 06:34 PM IST
सार
वाराणसी में श्री राणी सती दादी मंगल महोत्सव के अंतिम दिन मंगल कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान कलशयात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 251 महिलाओं ने संगीतमय मंगल पाठ किया।
विज्ञापन
मंगल महोत्सव के अंतिम दिन गाजेबाजे के साथ निकाली प्रभातफेरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री राणी सती दादी मंगल महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को गोलघर काशी गौशाला से रामकटोरा स्थित राणी सती दादी मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं और पुरुष जय दादी के उद्घोष के साथ ध्वज लहराते और भजन गाते चल रहे थे। मारवाड़ी समाज की महिलाओं और पुरुषों ने अपने घरों में दादी का उत्सव मनाया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में आगे विश्वनाथ अग्रवाल ज्योति (मशाल) और महिलाएं मंगलकलश लेकर चल रही थीं। मार्ग में कृष्ण गोपाल तुलस्यान, मनोज देव अग्रवाल और मारवाड़ी समाज के सदस्यों ने राणी सती दादी की झांकी की आरती उतारकर स्वागत किया। इस दौरान अशोक सर्राफ भक्तों में प्रसाद वितरण कर रहे थे। राणी सती धाम पहुंचने पर मंदिर के ट्रस्टी संजय झुनझुनवाला, आनंद तुलस्यान, जगदीश सरावगी आदि ने शोभायात्रा की अगवानी की।
विज्ञापन
मधु तुलस्यान, शशि अग्रवाल, ज्योति झुनझुनवाला, वीना अग्रवाल ने दादी के समक्ष मंगल कलश अर्पित किया। निधिदेव अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, शरद शाह, महेश अग्रवाल आदि ने ध्वजधारियों से दादी के श्रीचरण में ध्वज अर्पित किए। सभी ने सामूहिक दादी चालीस पाठ किया। दोपहर में 300 से अधिक महिलाओं ने पटना की प्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना टिबरेवाल व संध्या टेकरीवाल के साथ संगीतमय भजनों की गंगा बहाई।
विज्ञापन
शाम को दादी को 56 भोज लगाकर शृंगार हुआ। 21 दंपतियों ने आरती उतारी। इस दौरान रमेश चौथरी, दीपक बजाज, शंकर तोदी, सुरेश तुलस्यान सुनील नोमानी, संजय झुनझुनवाला, देव मनोज अग्रवाल, महेश टेकरीवाल आदि मौजूद रहे।
त्रिदेव मंदिर में दादी विवाहोत्सव की रही धूम
त्रिदेव मंदिर दुर्गाकुंड में मंदिर सेवक परिवार की ओर से दादी विवाह उत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। स्वदेशी फूलों से सजी अलौकिक झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। तीनों विग्रहों को वस्त्र आभूषण और फूलों से सजाया गया था। उन्होंने दादी का ज्योति जलाई। सीमा केजरीवाल के नेतृत्व में किरण सराफ, ऊषा केजरीवाल, सरिता सराफ, अनीता तुलस्यान, रश्मि देवड़ा समेत 251 महिलाओं ने मंगल पाठ किया। रात में अध्यक्ष भरत सराफ, राधे गोविन्द केजरीवाल ने सपत्नीक दादी की आरती उतारी। पूर्व रवींद्रपुरी स्थित देवड़ा निवास से त्रिदेव मंदिर तक संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ, मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल के नेतृत्व में मारवाड़ी समाज की महिला संगठन की ओर से निशान यात्रा निकाली गई।