फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rani Laxmibai told that women are not less than anyone

रानी लक्ष्मीबाई ने अदम्य साहस से बताया महिलाएं किसी से कम नहीं

Sat, 19 Jun 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai told that women are not less than anyone
संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई काशी की बेटी थीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण की दिशा में अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपने अदम्य साहस से यह संदेश दिया कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वह चाहें तो देश और समाज को बदल सकती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह भदैनी स्थित रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। रानी लक्ष्मीबाई की 164वीं पुण्यतिथि पर साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र एवं प्रसिद्ध कवि बद्री विशाल ने कविताओं के माध्यम से वीरांगना के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शुभारंभ गोपी राधा बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अनुभूति मिश्रा ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते हैं की महारानी के नाम पर वीरांगना एक्सप्रेस चलाई जाए। समाजसेवी सीपी जैन ने कहा कि महारानी के इस जन्मस्थली को पैटर्न स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसका प्रचार-प्रसार हो कि लोग यहां पर आएं। इस अवसर पर रामयश मिश्र, विश्वनाथ यादव, अशोक पांडेय, राजेश मिश्रा, नीलांबुज तिवारी, ज्ञानेंद्र पांडेय, जयप्रकाश मिश्र, मनोज यादव, हृदय नारायण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed