फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rangbhari Ekadashi: Only 64 people are allowed to enter the Shri Kashi Vishwanath Temple along with the palanquin

रंगभरी एकादशी : पालकी के साथ 64 व्यक्तियों को ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश

Wed, 25 Feb 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi: Only 64 people are allowed to enter the Shri Kashi Vishwanath Temple along with the palanquin
महाशिवरात्रि के बाद दूसरे सबसे बड़े महापर्व रंगभरी एकादशी को लेकर प्रशासन और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मंगलवार को पूर्व महंत के परिवार के साथ बैठक की। बैठक में यह साफ कर दिया गया कि रंगभरी एकादशी पर पूर्व महंत के आवास से निकली वाली शोभायात्रा में पालकी के साथ 64 व्यक्तियों को ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक पूर्व महंत के परिवार के साथ हुई सहमति के अनुसार पालकी के साथ केवल 64 चिह्नित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त किसी अन्य को भीड़ का हिस्सा बनने नहीं दिया जाएगा। बाउंड्री वॉल कूदने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विशेष निगरानी और सख्ती बरती जाएगी। मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। मोबाइल के साथ पाए जाने पर उसे तत्काल जब्त किया जाएगा। हालांकि, मंदिर परिसर के बाहर संपूर्ण धाम क्षेत्र, शिवार्चनम मंच और मंदिर चौक में मोबाइल सहित श्रद्धालुओं और पत्रकारों के प्रवेश की अनुमति हमेशा की तरह ही रहेगी। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठंडई, सूक्ष्म जलपान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। पालकी को परंपरागत शास्त्रोक्त विधि से गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संकरी गलियों से गुजरने वाली पालकी के मार्ग में अवरोध न उत्पन्न करें, अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed