फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rangbhari ekadashi baba vishwanath ka Geet Gavana at Mahanta Awas

रंगभरी उत्सव का उल्लास काशी में शुरू, गीतों से गूंज उठा महंत आवास

Sun, 21 Mar 2021 08:56 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 21 Mar 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Rangbhari ekadashi baba vishwanath ka Geet Gavana at Mahanta Awas
महंत आवास पर गौरा का शृंगार एवं आरती। - फोटो : अमर उजाला

रंगभरी उत्सव का उल्लास काशी में आरंभ हो गया। महंत आवास पर गीत गवना के साथ ही गौरा के गौने की रस्में निभाई जा रही हैं। चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत के साथ ही काशी में भी होली के रंग बिखरने लगे हैं।

विज्ञापन


रविवार को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास बनली भवानी दुल्हिनिया के बिदा होके जइहैं ससुरार..., शिव दुलहा बन अइहैं, गौरा के लिया जइहैं..., मंगल बेला में आए महादेव बन दुलहा और जा केससुरे सखी न भुलइहा...पारपंरिक मंगल गीतों से गूंज उठा। गौना के पूर्व के लोकाचार भी आरंभ हो गए। शाम को पं. सुशील त्रिपाठी केआचार्यत्व में पं. वाचस्पति तिवारी ने माता गौरा की प्रतिमा का षोडशोपचार पूजन किया।

विज्ञापन

Rangbhari ekadashi baba vishwanath ka Geet Gavana at Mahanta Awas
महंत आवास पर गौरा का शृंगार। - फोटो : अमर उजाला

संजीव रत्न मिश्र ने शृंगार एवं आरती उतारी। आरती भोग के बाद गवनहरियों और परिवार की महिलाओं ने मिलकर मंगल गीत गाए। माता गौरा की रजत प्रतिमा के समक्ष दीप जला कर ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच महिलाओं ने चुमावन की रस्म भी अदा की। साठी क चाउर चुमीय चुमीय...., मनै मन गौरा जलाए जब चाउर चुमाए..., गौरा के लागे ना नजरिया कजरवा लगाय द ना...जैसे पारंपरिक गीतों के गायन का क्रम रात्रि नौ बजे तक चला।

 इसके बाद सुहागिनों की अंचरा भराई की गई। महंत परिवार की महिलाओं ने गवनहरियों के आंचल में अक्षत, गुड़, हल्दी, खड़ी सुपाड़ी और दक्षिणा डाल कर उनकी विदाई की। 22 मार्च को सायं काल तेल हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। गौरा का गवना कराने के लिए रंगभरी एकादशी की तिथि से एक दिन पूर्व 23 मार्च को बाबा का ससुराल आगमन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed