फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rang e banaras attract south indian people

दक्षिण भारत के दिल में बसा रंग-ए-बनारस, जान लीजिए प्रमुख कारण

Sat, 13 Oct 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 13 Oct 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Rang e banaras attract south indian people
बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे रजनीकांत - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड फिल्मों के लिए प्रमुख जगह बन चुका बनारस दिन पर दिन अपने रंग को चटख कर रहा है। बड़े से बड़े स्टार अपनी फिल्म की शूटिंग यहां करना चाहते हैं। दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘पेट्टा’ की शूटिंग के लिए इन दिनों पूरी यूनिट के साथ बनारस में हैं। दूसरी ओर शहर की कहानी पर आधारित और यहीं शूट हुईं काशी इन सर्च ऑफ गंगा, मोहल्ला अस्सी और भैयाजी सुपरहिट रिलीज होने वाली हैं। 
विज्ञापन


बनारस में फिल्म शूटिंग से दूसरे शहरों का रिश्ता भी जुड़ता है। दक्षिण भारत खासकर चेन्नई में बनारस हर किसी की जुबां पर है। रजनीकांत के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म के साथ बनारस की की बातें कर रहे हैं। रजनीकांत की 165वीं फिल्म ‘पेट्टा’ दक्षिण भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है।
विज्ञापन


बनारस, चंदौली और मिर्जापुर में फिल्म की शूटिंग हुई है। फिल्म में रजनीकांत का डबल रोल है। दक्षिण की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक त्रिशा कृष्णन भी फिल्म में हैं।  पिछले साल नवंबर में तमिल स्टार पवन कल्याण ने फिल्म ‘पीएसपीके 25’ की शूटिंग यहीं की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 फिल्म यूनिट से जुड़े सदस्य ने बताया कि दक्षिण भारत का हर फिल्म निर्देशक वाराणसी में शूटिंग करना चाहता है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन और आशीर्वाद की आकांक्षा के साथ बनारस में हो रहा बदलाव इसका कारण बताया जा रहा है। फिल्मों की शूटिंग लिए गंगा घाट और काशी की गलियों के अलावा पड़ोसी जिलों में मौजूद प्राकृतिक स्थान, प्राचीन किले और खंडहर जैसी जगह फिल्म निर्देशकों को खासा आकर्षित करती है। 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ‘पेट्टा’ से करेंगे तमिल डेब्यू

Rang e banaras attract south indian people
हिंदी फिल्मों में कलाकारी का लोहा मनवा चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसी फिल्म से तमिल डेब्यू करने जा रहे हैं। छह और सात अक्तूबर को उन्होंने शहर में ‘पेट्टा’ की शूटिंग की थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी रजनीकांत के अपोजिट नेगेटिव किरदार में हैं। अस्सी स्थित होटल में नवाजुद्दीन अपना हुलिया बदल कर पहुंचे तो उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। शूटिंग के लिए फिर बनारस आएंगे। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की शूटिंग के दौरान भी नवाजुद्दीन ने काफी दिन बनारस में गुजारे थे।

डीरेका में जापानी फिल्म ‘इंडिया ऑन द रन’ की शूटिंग 19 से

जापान के फिल्म निर्देशक रियूसी कोकुगरे ने अपनी लघु फिल्म ‘इंडिया ऑन द रन’ की लोकेशन के लिए बनारस को चुना है। 30 मिनट की फिल्म की शूटिंग बनारस के घाटों और बीएचयू में की जाएगी। फिल्म में काशी के कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग 19 अक्तूबर से शुरू होने वाली है।

डीरेका में होने वाले रावण दहन के कुछ सीन भी फिल्म में शामिल किए जाएंगे।  शूटिंग की शुरुआत उसी से होगी। फिल्म लव स्टोरी है। इसमें दिल्ली की रहने वाली एक लड़की जापान में पढ़ाई करने जाती हैं। वहीं पर एक जापानी लड़के से उसे प्यार हो जाता है लेकिन पढ़ाई खत्म होने के बाद लड़की चली आती है। उसे ढूंढने हुए लड़का भारत आता है, जहां उसे पता चलता है कि लड़की बनारस चली गई है और फिर वह बनारस में आकर यहां के गलियों-घाटाें की खाक छानता है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed