फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rang Banarasia saints opened the Holi of flowers sang Fagua

Varanasi Holi 2025 : रंग बनारसिया, संतो ने खोली फूलों की होली, गाया फगुआ, विश्वशांति की कामना

Thu, 13 Mar 2025 12:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 13 Mar 2025 12:56 PM IST
सार

होली की मस्ती में इन दिनों पूरी काशी डूबी हुई है। संतों ने फूलों की होली खेली फाग गाया और होली का त्योहार मनाया। इस दौरान नाचते गाते भगवाधारियों ने विश्वशांति की कामना की।
 

विज्ञापन
Rang Banarasia saints opened the Holi of flowers sang Fagua
संतों ने खेली फूलों की होली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धार्मिक नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के दिन से होली की शुरुआत होती है। होली का अलग-अलग रंग काशी में देखने को मिलता है यहां की होली खास होती है। मठों में वास करने वाले संत भी फाग गाकर होली का पर्व मनाते हैं। वाराणसी के पातालपुरी मठ में संतों ने होली खेली। फूल की पंखुडियां उठाई और होली का पर्व मनाया। इस दौरान जगतगुरु बालक देवाचार्य भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन


बता दें कि काशी का फगुआ अपने आप में खास होता है। यहां पर बसंत पंचमी से होली का रंग चढ़ने लगता है महाशिवरात्रि पर होली का रंग गाढ़ा होता है और जब रंग भरी एकादशी पर भक्त बाबा विश्वनाथ के साथ होली खेल लेते हैं तब ये रंग और भी चढ़ जाता है। सभी महादेव की भक्ति में डूबकर होली का पर्व मनाते हैं कोई रंग खेलता है। कोई गुलाल उड़ाता है तो वहीं कोई फूलों की होली खेलता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed