{"_id":"6866dc86e0e46a0ae200545f","slug":"randomly-spread-wires-will-be-removed-from-the-city-varanasi-news-c-20-vns1056-1042105-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शहर से हटाए जाएंगे बेतरतीब ढंग से फैले तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शहर से हटाए जाएंगे बेतरतीब ढंग से फैले तार
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के 18 महत्वपूर्ण स्थानों से 15 दिनों के भीतर बेतरतीब ढंग से फैले तार हटाए जाएंगे। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने स्मार्ट सिटी के सभागार में शहर के सभी केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक कर इसके निर्देश दिए। बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने नगर आयुक्त को शहर में फैले विद्युत/ स्ट्रीट लाइट के पोलों के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने केबल ऑपरेटरों को इसे हटाने के निर्देश दिए।
बैठक में एअरटेल के प्रतिनिधि द्वारा सभी ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें संकट मोचन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ग्रे रंग का केबल तार के लिए पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके माध्यम से सभी ऑपरेटर अपने तारों को एक बंच के माध्यम से कार्य करने हेतु सहमति व्यक्त की गई। इस संबंध में नगर निगम और एअरटेल के मध्य जल्द ही अनुबंध किया जाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि उनके विभाग ने शहर के कुछ मार्गों पर अंडर ग्राउंड डक्ट डाला है, जिसमें सभी ऑपरेटर अपने तारों को निशुल्क तार डाल सकते हैं। बैठक में अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह मौजूद रहे।
इन स्थानों से हटाए जाएंगे तार
बाबतपुर एयरपोर्ट, अतुलानंद चौराहा, वाराणसी कैंट, रेलवे स्टेशन, अस्सी घाट, संकट मोचन, काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र, मणिकर्णिका गली, काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले सभी प्रवेश द्वार, दुर्गा मंदिर, भारत माता पंदिर, तुलसी मानस मंदिर, मानमहल घाट, केदार घाट, पंचगंगा घाट, सारनाथ, धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप, कालभैरव मंदिर, दशाश्वमेध घाट और कैंट बस स्टेशन।