फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramnagar's Ramlila: Ravana's last rites are performed here, Vibhishan takes five rounds of the effigy and offe

रामनगर की रामलीला: यहां रावण का होता है अंतिम संस्कार, विभीषण पुतले के पांच चक्कर लगाते हुए देते हैं मुखाग्नि

Wed, 25 Oct 2023 11:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Oct 2023 11:07 AM IST
सार

श्रीराम के अनेक प्रहार के बावजूद जब रावण नहीं मरता है, तब विभीषण राम को रावण के नाभि कुंड में अमृत होने की बात बताते हैं। बाणों की वर्षा के बीच श्रीराम रावण के हृदय में बाण मारकर उसे विचलित कर देते हैं। फिर एक बाण नाभि में मारकर रावण की इहलीला समाप्त कर देते हैं।

विज्ञापन
Ramnagar's Ramlila: Ravana's last rites are performed here, Vibhishan takes five rounds of the effigy and offe
रामनगर की रामलीला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज मद व अहंकार में डूबे रावण का अंततः श्रीराम ने वध कर देवगणों व ऋषियों को रावण के राक्षसी राज से मुक्ति दिलाई। अवतारी प्रभु श्रीराम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में अपनी मानवीय लीला से लोगों को यह विश्वास दिलाया कि धर्म की सर्वदा विजय व अधर्म का नाश होता है। रामनगर में चल रही विश्व प्रसिद्ध रामलीला में सोमवार को रावण का रणक्षेत्र में मृत्यु शैय्या पर शयन और श्रीराम विजय की लीला का मंचन किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जौनपुर: सनी लियोनी के साथ IAS की नौकरी छोड़ने वाले अभिषेक सिंह की ये तस्वीर क्यों हो रही वायरल, हुआ खुलासा
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध रामलीला के 26वें दिन रावण की मूर्छा खत्म होती है और वह अपने महल में खुद को पाकर अपने सारथी को भूमि से भगाकर ले आने के लिए धिक्कारता है। अपने मायावी युद्ध के चलते श्रीराम के अनेक प्रहार के बावजूद जब रावण नहीं मरता है, तब विभीषण राम को रावण के नाभि कुंड में अमृत होने की बात बताते हैं। बाणों की वर्षा के बीच श्रीराम रावण के हृदय में बाण मारकर उसे विचलित कर देते हैं। फिर एक बाण नाभि में मारकर रावण की इहलीला समाप्त कर देते हैं। रावण की मृत्यु के बाद विभीषण को दुखी देख श्रीराम रावण का अंतिम संस्कार करने को कहते हैं। रात्रि में निर्धारित समय पर विभीषण पूरे विधि विधान से रावण को मुखाग्नि देकर उसके शव को जलाते हैं। लीला में शव के प्रतीक रूप में रावण का विशाल पुतला जलाया गया। देवलोक व भूलोक में सर्वत्र खुशियां छा जाती है। संपूर्ण लंका भूमि श्रीराम के जयकारे से गूंज उठती है तथा यहीं पर आरती के पश्चात लीला को विश्राम दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ramnagar's Ramlila: Ravana's last rites are performed here, Vibhishan takes five rounds of the effigy and offe
रामनगर की रामलीला - फोटो : अमर उजाला

रामनगर दुर्ग में परंपरागत ढंग से मनी विजयादशमी

रामनगर दुर्ग में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व राजसी शानो-शौकत व परंपरागत ढंग से मनाया गया। परंपरा के अनुसार अनंत नारायण सिंह दशमी तिथि लगने पर पूजन पर बैठे। चारों वेदों के चार विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधि विधान से शस्त्र पूजा की।पूजन के पश्चात 36वीं वाहिनीं पीएसी के जवानों ने सलामी दी। तत्पश्चात अनंत नारायण सिंह का शाही दरबार लगा।जहां दरबार से जुड़े मुसाहिबों ने उनको नजर पेश किया। राज परिवार से जुड़ी महिलाओं ने उनकी नजर उतारी। उसके बाद दुर्ग में स्थित मंदिरों में दर्शन के बाद शाम लगभग 5.17 बजे दुर्ग से सुसज्जित हाथियों पर पूरी शानो-शौकत के साथ राजशी पोशाक में अनंत नारायण सिंह की सवारी निकली। सवारी के दुर्ग के बाहर आते ही उपस्थित जन समुदाय ने हर हर महादेव का उद्घोष कर उनका अभिनंदन किया।अनंत नारायण सिंह ने भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। शाही सवारी बटाऊ वीर  पहुंचने पर अनंत नारायण सिंह ने परंपरा के अनुसार शमी वृक्ष का पूजन व परिक्रमा किया।

रामनगर में होता है रावण का अंतिम संस्कार
देशभर में दशहरे पर रावण का पुतला जलाया जाता है लेकिन रामनगर में बकायदा रावण का अंतिम संस्कार होता है। रामलीला में चूंकि सारा कुछ मानस पर आधारित होता है इसलिए प्रसंग के मुताबिक विभीषण और रावण के कुछ परिजन आग लेकर रावण के पुतले के पांच चक्कर लगाते हैं।विभीषण ही रावण के खानदान के एकलौते चिराग बच गए होते हैं इसलिए वहीं रावण को मुखाग्नि देते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed