फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sunny Leone is coming to Jaunpur: Rap song has been done with Abhishek Singh who left IAS job

जौनपुर: सनी लियोनी के साथ IAS की नौकरी छोड़ने वाले अभिषेक सिंह की ये तस्वीर क्यों हो रही वायरल, हुआ खुलासा

Wed, 25 Oct 2023 10:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 25 Oct 2023 10:10 AM IST
सार

अभिषेक सिंह अब बॉलीवुड में करियर तलाश रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत उन्होंने सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग के साथ की है। जिसकी जानकारी अभिषेक सिंह ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट करके दी है। 

विज्ञापन
Sunny Leone is coming to Jaunpur: Rap song has been done with Abhishek Singh who left IAS job
जौनपुर आ रही हैं सनी लियोनी: IAS की नौकरी छोड़ने वाले अभिषेक सिंह के साथ रहा है रैप सॉन्ग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह ने हाल ही में आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दिया था। अभिषेक सिंह अब बॉलीवुड में करियर तलाश रहे हैं। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत उन्होंने सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग के साथ की है। जिसकी जानकारी अभिषेक सिंह ने अपने एक्स अकांउट पर पोस्ट करके दी है। 
पोस्ट में उन्होंने लिखा है-जल्द ही उनका एक रैप सांग आ रहा है। इसमें सनी लियोनी उनके साथ ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। साथ उन्होंने फैंस को दशहरा की बधाई भी दी है और जौनपुर वासियों को संदेश देते हुए कहा कि वह जल्द सनी लियोनी के साथ जौनपुर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी हैं। इससे पहले वो कई गानों, फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। 
 

जौनपुर महोत्सव का किया था आयोजन
अभिषेक सिंह ने कुछ दिन पहले जौनपुर महोत्सव का आयोजन भी करवाया था। जिसमें मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह और भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह जैसे कलाकार भी पहुंचे थे। अभिषेक सिंह को लेकर ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वो राजनीति में भी उतर सकते हैं। 

अभिषेक सिंह साल 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर सिंह भी सेवानिवृत्त आईपीएस हैं, उनका भी जौनपुर में वर्चस्व है। वहीं अभिषेक के करीबी कुछ लोगों का कहना है कि वह एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, यदि राजनीति में उतरने का दांव नहीं चला तो वह फिल्मों में अभिनय कर सकते हैं। वह म्यूजिक एलबम के एक गाने में नजर भी आए थे। 

ठाकुर और यादव बिरादरी के लिए मुफीद है जौनपुर
जौनपुर संसदीय क्षेत्र ठाकुर और यादव बिरादरी के लिए मुफीद है। अब तक वहां से अधिकांश सांसद इन्हीं दो समाज से रहे हैं। भाजपा से राजकेसर सिंह, स्वामी चिन्मयानंद और कृष्ण प्रताप सिंह भी जौनपुर से सांसद रहे हैं। 2019 में भाजपा इस सीट पर चुनाव हार गई थी, वर्तमान में बसपा के श्याम सिंह यादव सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed