फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramnagar ramleela

जनकपुर की गलियों में हुई भगवान राम पर पुष्पवर्षा

Mon, 16 Sep 2019 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
ramnagar ramleela
रामनगर। भगवान राम और लक्ष्मण का रुप रंग देखकर जनकपुर वासी मोहित हो गए। जिसकी भी नजर श्रीराम पर पड़ी वह ठहर गया। नेत्र सुख की अभिलाषा थोड़ी और थोड़ी करके बढ़ती चली गई। हर किसी ने यही कहा कि जानकी के योग्य तो यही वर है। सीता जी की आठ सखियां उन्हें देखकर उनकी सुंदरता का बखान स्वयं करती हैं। जनकपुर की गलियों से दोनों भाई गुजरे तो स्त्रियां उनको देखकर मोहित हो गईं। जनकपुर वासी दोनों भाईयों पर फूलों की वर्षा करते हैं।
विज्ञापन

रामनगर की रामलीला में रविवार को फुलवारी और अष्टसखी संवाद का मंचन किया गया। जनकपुरी में भ्रमण के बाद दोनों भाई गुरु के पास जाते हैं। संध्या वंदन करने के बाद शयन करते हैं। प्रात: उठकर राम गुरु के पूजन के लिए फूल लाने निकलते हैं। उसी समय जानकी जी अपनी सखियों के ासथ गिरिजा भवानी के पूजन के लिए आती हैं। सखियां उनको घेरे रहती हैं। सखियां फिर दोनों भाईयों को देखकर बखान करती हैं। जानकी आश्चर्यचकित होकर देखती हैं। जानकी के आभूषणों की खनक सुनकर रामजी का मन मोहित हो जाता है। सखियां सीता से कहती हैं कि गौरी का ध्यान बाद में करना पहले इन राजकुमारों को देखो। सीता गौरीजी का पूजन करके अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगती हैं। दोनो भाई पूजा का फूल लेेकर गुरु के पास वापस आते हैं। इसी के साथ आरती के बाद लीला को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन

फुलवारी और अष्टसखी संवाद का हुआ मंचन
चिरईगांव। जाल्हूपुर रामलीला के तीसरे दिन राजा जनक के निमंत्रण पर महषि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को साथ लेकर सीता का स्वयंवर देखने पहुंचे। फुलवारी और अष्टसखी संवाद का मंचन किया गया। आरती के साथ लीला को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed