{"_id":"6236320a0e65a127671e1019","slug":"ramnagar-fort-was-closed-during-elections-varanasi-news-vns643912911","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर: पर्यटकों के लिए खुल गया काशी नरेश के किले का दरवाजा,विधानसभा चुनाव के कारण था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: पर्यटकों के लिए खुल गया काशी नरेश के किले का दरवाजा,विधानसभा चुनाव के कारण था बंद
Sun, 20 Mar 2022 11:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:01 AM IST
सार
सामान्य दिनों में काशी नरेश के किले का अवलोकन करने के लिए हर दिन दो हजार से अधिक लोग आते हैं, लेकिन कोरोना के चलते किले में प्रवेश बंद हो गया था। कुछ माह बाद फिर खोला गया। इसके बाद विधानसभा चुनाव को देखते हुए किले को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
रामनगर किला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी नरेश के किले के दरवाजे शनिवार से पर्यटकाें के लिए फिर से खुल गए। टिकट लेने के लिए पर्यटकों की लंबी कतार किले के द्वार पर लगी रही। होली का दूसरा दिन और छुट्टी होने के कारण भीड़-भाड़ कुछ ज्यादा रही। विधानसभा चुनाव को देखते हुए किले को बंद कर दिया गया था।
रामनगर में पर्यटकों के लिए म्यूजियम में रखी गई पुराने समय की पालकी, हौंदा, कपड़े, गाड़ियां, बंदूकें सहित तोप आकर्षण के केंद्र हैं। किले के अंदर म्यूजियम है, जिसमें काशी नरेश की शान-शौकत और इतिहास से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा विश्वप्रसिद्ध रामलीला का हर वह स्थान तैयार किया गया है, जो भगवान श्रीराम के काल में हुआ।
इसके अलावा पुराने नगर की संरचना भी है। सामान्य दिनों में इसका अवलोकन करने के लिए हर दिन दो हजार से अधिक लोग आते हैं, लेकिन कोरोना के चलते किले में प्रवेश बंद हो गया था। कुछ माह बाद फिर खोला गया। इसके बाद विधानसभा चुनाव को देखते हुए किले को बंद कर दिया गया था। होली के दिन भी म्यूजियम बंद रहा। अब एक बार फिर से पर्यटकों के लिए किला स्थित म्यूजियम सैलानियों के लिए खुला तो भीड़ उमड़ पड़ी।