फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila of Ramnagar: Coronation of Shri Ram with Veda mantras, directions echoed with the proclamation

रामनगर की रामलीला: वेदमंत्रों के साथ श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजी दिशाएं

Fri, 27 Oct 2023 01:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Oct 2023 01:44 PM IST
सार

गुरुवार को प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी लीलाप्रेमियों के हृदय में उतर गई। राजा रामचंद्र की जयकार व हर हर महादेव के उद्घोष से चहुंदिशाएं गूंज उठीं। रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में किला रोड स्थित अयोध्या मैदान में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया।

विज्ञापन
Ramlila of Ramnagar: Coronation of Shri Ram with Veda mantras, directions echoed with the proclamation
रामनगर रामलीला में श्रीराम का हुआ राज्यभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनकसुता समेत रघुराई, पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई। बेद मंत्र तब द्विजन्ह उचारे, नभ सुर मुनि जय जयति पुकारे... अर्थात श्री जानकीजी के सहित रघुनाथजी को देखकर मुनियों का समुदाय अत्यंत ही हर्षित हुआ। तब ब्राह्मणों ने वेदमंत्रों का उच्चारण किया। आकाश में देवता और मुनि जय हो, जय हो की पुकार करने लगे।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी लीलाप्रेमियों के हृदय में उतर गई। राजा रामचंद्र की जयकार व हर हर महादेव के उद्घोष से चहुंदिशाएं गूंज उठीं। रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में किला रोड स्थित अयोध्या मैदान में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। समारोह में गुरु वशिष्ठ, विभीषण, सुग्रीव, अंगद व हनुमान समेत वानर-भालू वीर प्रभु श्रीराम के राजा रूप का दर्शन करने को आतुर दिखे। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से श्रीराम सिर झुकाकर सभी का अभिवादन करते हुए अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजते हैं। गुरु वशिष्ठ राजतिलक करते हैं और माता कौशल्या दान देती हैं। इस अवसर पर दुर्ग से पैदल चलकर लीला स्थल तक पहुंचे काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह भूमि पर बैठते हैं और श्रीराम का तिलक कर भेंट देते हैं। बदले में श्रीराम स्वरूप अपने गले की माला उतारकर अनंत नारायण सिंह को पहनाते हैं। इसके साथ ही राजा रामचंद्र की जय का उद्घोष गूंज उठता है। रामलीला में भोर की आरती देखने के लिए हजारों लोग पूरी रात भोर होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

राम का राज्याभिषेक होते ही नभ से सुमन बरसे

Ramlila of Ramnagar: Coronation of Shri Ram with Veda mantras, directions echoed with the proclamation
नियार के भरत मिलाप में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

शाहंशाहपुर की रामलीला बृहस्पतिवार को राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई। यहां उपस्थित जनसमुदाय ने राम का राज्याभिषेक होते समय राजा रामचंद्र की जय चारों भाइयों की जय का जयघोष किया। राम के राज्याभिषेक के समय अयोध्या का जन समुदाय हर्षित मन से एकत्रित हुआ था। गुरु वशिष्ठ के राज्याभिषेक करते ही देवताओं ने नभ से सुमन बरसाए। राज्याभिषेक के बाद राम दरबार की सुंदर झांकी भी निकली।

नियार के भरत मिलाप में उमड़ा जनसैलाब

नियार का भरत मिलाप बृहस्पतिवार को राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन से संपन्न हुआ भरत मिलाप देखने के लिए जैन सैलाब उमड़ा था। दूर दराज से महिला और पुरुष बच्चों के साथ भरत मिलाप देखने के लिए आए थे। नियार रामलला मंदिर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान रथ पर सवार होकर बुधवार की रात्रि 11:00 बजे निकले। नियार बाजार के व्यवसायियों ने जगह-जगह रोककर पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed