फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila begins at Central Jail with crown worship

Varanasi News: मुकुट पूजन के साथ केंद्रीय कारागार में रामलीला का शुभारंभ

Tue, 23 Sep 2025 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins at Central Jail with crown worship
केंद्रीय कारागार में दस दिन चलने वाली रामलीला का शुभारंभ नवरात्र के प्रथम दिन मुकुट पूजन से हुआ। बंदियों ने रामलीला के प्रथम दिन वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र और मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक कुमार अग्निहोत्री ने मुकुट पूजन और कलश स्थापना के अनुष्ठान वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न किया।
विज्ञापन

सोमवार को रामलीला के प्रथम दिन मुकुट पूजन के बाद नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। कारागार में संगीत की शिक्षा दे रहे डाॅ. आशीष कुमार मिश्रा के साथ बाहर से आए कलाकारों ने प्रेरणा राज (भरतनाट्यम), प्रिया गुप्ता (गायन), डाॅ. आशीष कुमार मिश्र (गायन), संजय कुमार (बांसुरी) और आदित्य दीप (पखावज) ने नारद की समाधि भंग करने के समय का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी अभिषेक सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वल्दिया, फार्मासिस्ट संदीप खरे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed