फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramleela unnat and ujjawal brothers became Ram and Laxman Lord Shiva idol being worshipped

रामलीला : उन्नत-उज्ज्वल दोनों सगे भाई, इस बार बने राम-लक्ष्मण; भगवान शिव के आराध्य को हो रहा पूजन

Fri, 11 Oct 2024 04:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 04:41 PM IST
सार

Varanasi News: शिव की नगरी में रामलीला की धूम चल रही है। हर कोई राम का नाम जप रहा है। जगह-जगह रामलीला के मंचन में भक्तों का जमावड़ा हो रहा है।

विज्ञापन
Ramleela unnat and ujjawal brothers became Ram and Laxman Lord Shiva idol being worshipped
आर्यन पांडेय, देव तिवारी और अभय दुबे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे, सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने...। यानी भगवान शिव पार्वती जी से कहते हैं कि, हे सुमुखी! राम नाम भगवान विष्णु जी के 1008 नाम के समान है। इसलिए मैं सदैव राम नाम रटता हूं। भगवान शिव के आराध्य की लीलाएं शहर से गांव तक हो रही हैं। 

विज्ञापन


भगवान राम का किरदार निभाने वाले पात्रों की कहानी भी कम रोचक नहीं है। काशी की प्रमुख रामलीलाओं में राम का पात्र निभाने वाले बालक ब्राह्मण वर्ग से हैं। कोई संस्कृत का छात्र है तो कोई वेद का। इनमें तो दो सगे भाई राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन


लाटभैरव रामलीला में भगवान राम का पात्र निभाने वाले आर्यन पांडेय दो साल से राम बन रहे हैं। हनुमान फाटक के रहने वाले आर्यन पांच साल से रामलीला में किरदार निभा रहे हैं। इसके पहले वह शत्रुघ्न व भरत का किरदार निभा चुके हैं। सतुआ बाबा आश्रम गुरुकुल में वेद की शिक्षा ग्रहण कर रहे आर्यन के पिता गोपाल पांडेय फोटोग्राफर हैं। भाई अंकुर पांडेय भी रामलीला में शत्रुघ्न, भरत व राम का किरदार निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पीढ़ियों से अभिनय कर रहे रामराज्य दुबे
शाहंशाहपुर की रामलीला इस साल अपने 151वें साल में प्रवेश कर चुकी है। रामलीला में इस बार राम की भूमिका रामराज्य दुबे कर रहे हैं। रामराज दुबे पहले लक्ष्मण बनते थे। वे पांच बार लक्ष्मण बन चुके हैं। इस साल पहली बार राम की भूमिका में हैं। रामराज दुबे 12वीं के छात्र हैं। उनके पिता और दादा भी रामलीला में किरदार निभा चुके हैं। 

तीन साल से राम बन रहे उन्नत
शिवपुर रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले उन्नत मिश्रा और भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले उज्ज्वल मिश्रा का रामलीला में यह तीसरा वर्ष है। लाल जी कुआं पंचकोशी मार्ग शिवपुर के रहने वाले उन्नत और उज्ज्वल दोनों सगे भाई राम लक्ष्मण का किरदार निभाते हैं।

पहले भरत अब राम की भूमिका में देव
चिरईगांव के जाल्हूपुर टूड़ी नगर रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभा रहे 11 वर्षीय देव तिवारी अमौली के निवासी हैं। पिछले साल देव ने भरत की भूमिका निभाई थी। इनके पिता स्व. अरविंद तिवारी और परदादा संस्कृत के विद्वान थे। 

रामनगर के राम पिछले साल बने थे जानकी
रामनगर की रामलीला में श्रीराम की भूमिका निभा रहे अथर्व पांडेय पिछले साल जानकी की भूमिका में थे। रामलीला में श्रीराम को लगभग कुल 270 संवाद बोलने पड़ते हैं। इन संवादों को याद करने में कुल लगभग 56 दिन लगते हैं।  शिवदत्त व्यास सभी पात्रों को संवाद के साथ ही भावभंगिमा सिखाते हैं।

पहली बार अभय बने चित्रकूट रामलीला के राम : श्री चित्रकूट की रामलीला में रामलीला का पात्र निभाने वाले अभय दुबे पहली बार राम की भूमिका निभा रहे हैं। संस्कृत विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र अभय मूलत: विदिशा मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। वह पातालपुरी मठ में रहकर अध्ययन करते हैं। उनके पिताजी प्रेम नारायण दुबे किसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed