फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramgovind Chaudhary in Chandauli said on Ayodhya firing and shri Ram Mandir construction

अयोध्या में रामभक्तों पर नहीं बल्कि लोकतंत्र का विनाश करने वाले अराजक तत्वों पर चली थी गोलीः रामगोविंद

Mon, 18 Jan 2021 06:23 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 18 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Ramgovind Chaudhary in Chandauli said on Ayodhya firing and shri Ram Mandir construction
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : amar ujala

भाजपा हिंदुत्व के नाम पर देश और प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रही है। भगवान श्रीराम हम सभी के इष्टदेव हैं, लेकिन भाजपा उनके नाम पर राजनीति कर रही है। अयोध्या में रामभक्तों पर गोली नहीं चली थी बल्कि लोकतंत्र का विनाश करने वाले अराजक तत्वों पर गोली चली थी। यह बातें नेता प्रतिपक्ष व सपा विधायक रामगोविंद चौधरी ने सोमवार को चंदौली के सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के यहां एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के दौरान पत्र प्रतिनिधियों से कही।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि रामभक्त लोकतंत्र के लिए अराजक नहीं हो सकते हैं। जिसे उनमें विश्वास है वह देश और लोगों के बारे में सोचता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सभी जाति, धर्म व वर्ग का पोषक है। भगवान राम हमारे लिए ईष्ट हैं और भाजपा उन्हें वोट के लिए इस्तेमाल कर रही है। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लिया जाना चाहिए लेकिन उसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। रामगोविंद चौधरी ने सनातम धर्म पर बहस के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी।
विज्ञापन


कहा कि कोविड वैक्सीन देश के वैज्ञानिकों की देन है, भाजपा की नहीं। जिस प्रकार अन्य देशों के प्रधानमंत्री व कैबिनेट मंत्री ने सबसे पहले स्वयं को टीका लगवाया उसकी प्रकार देश के प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री एवं सीएम को भी लोगों को विश्वास दिलाने के लिए टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने अपने मुख्ममंत्री काल में संस्कृत विद्यालयों को मान्यता दी। ऐसा भाजपा की सरकार में नहीं हुआ। कहा, अखिलेश यादव ने देशभर से संस्कृत विद्वानों को बुलाकर सम्मानित किए, लेकिन हिंदुत्व के नाम पर भाजपा हिंदुओं को छल रही है और हिंदू के नाम पर सिर्फ राजनीत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed