फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramgopal reached to measure SP's fathom, took feedback

सपा की थाह नापने पहुंचे रामगोपाल, फीडबैक लिया

Tue, 01 Mar 2022 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ramgopal reached to measure SP's fathom, took feedback
पूर्वांचल में चढ़ रही सियासी गर्मी के बीच सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव वाराणसी पहुंचे। विधानसभावार कार्यकर्ताओं संग बैठक की और माहौल का फीडबैक लिया। उन्होंने नसीहत दी कि भाजपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में माहौल है और वाराणसी में फतह के लिए भाजपा की चूक को जनता के सामने रखने का अभियान चलाएं।
विज्ञापन

रामगोपाल यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा की जीत का रंग चढ़ा हुआ है। इस रंग को फीका नहीं होने दें और बूथवार मजबूती से प्रचार अभियान में जुटें। उन्होंने कुछ पुरनिया नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते हुए कमियों को दुरुस्त करने पर जोर दिया। सपा हाईकमान के निर्देश पर पहुंचे रामगोपाल ने दक्षिणी के सपा नेताओं संग बांसफाटक स्थित एक होटल में मंत्रणा की। कई बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। पदाधिकारियों को भी पूरी ऊर्जा के साथ दक्षिणी के साथ ही अन्य विधानसभा सीट पर फतह का संकल्प दिलाया। कहा कि हर वर्ग और जातियों के बीच जाएं और भाजपा की चूक और उनकी कमियों को उजागर करें। उन्हें सपा के संघर्षों की भी याद दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed