फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramdev withdraw his statement on astrology

ज्योतिष पर अपना बयान वापस लें रामदेव

Mon, 07 Jun 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ramdev withdraw his statement on astrology
बाबा रामदेव के ज्योतिष के बयान पर काशी विद्वत परिषद लगातार हमलावर है। काशी विद्वत परिषद ने रविवार को बाबा रामदेव को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वह अपनी जबान पर लगाम लगाएं और अपना बयान जल्द से जल्द वापस लें। रविवार को श्री काशी विद्वत परिषद की कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान विद्वानों ने कहा कि बाबा रामदेव को ज्योतिष शास्त्र को अनर्गल प्रलाप बताया है। उनको इस तरह के बयानों से बचना चाहिए। काशी विद्वत परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि रामदेव अपने बयान को वापस लें जिससे समाज में भ्रम की स्थिति समाप्त हो जाए। बाबा रामदेव ने योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है, वह प्रशंसनीय है। किंतु हमारे धर्मग्रंथों और शास्त्रों पर यदि कोई व्यक्ति प्रश्रचिन्ह खड़ा करता है तो परिषद उसकी घोरनिंदा करती है। ज्योतिषशास्त्र पर हिंदू धर्मावलंबियों की आस्था है। इसके साथ खिलवाड़ व परिहास करने वाले व्यक्ति को इस तरह के अमर्यादित आचरण की छूट नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो. रामयत्न शुक्ल और कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी ने की। इस दौरान डॉ. रामनारायण द्विवेदी, दिनेश कुमार गर्ग, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, प्रो. हर प्रसाद द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed